Dark Mode
  • day 00 month 0000
अंकशास्त्र के अनुसार 1 तारीख में जन्मे लोग होते है सबसे खास

अंकशास्त्र के अनुसार 1 तारीख में जन्मे लोग होते है सबसे खास

अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हर अंक की अपनी एक खासियत होती है। अंक ज्योतिष के द्वारा हम जन्मतिथि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, करियर, शारीरिक बनावट, शिक्षा, आर्थिक पहलू इत्यादि के बारे में भी जान सकते हैं। आईये जानें हर महीने के 1 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव, व्यक्तित्व और पैसों के मामलों में कैसे होते हैं?

 

1 तारीख में जन्मे लोगों के मूलांक

 

अंकशास्त्र के अनुसार 1 तारीख में जन्मे लोगों के मूलांक 1 होगा और इनके गृह स्वामी सूर्य देव होते हैं। अपने मूलांक के अनुसार ये हर मामले में नंबर 1 रहना चाहते हैं। यह हर कार्य में अपने मनमुताबिक परिणाम पाना चाहते हैं। महत्वकांक्षी होने के साथ यह काफी क्रिएटिव भी होते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होती है।

 

1 तारीख में जन्मे लोगों का स्वभाव

 

  • 1 तारीख को जन्मे लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे लोगों में बेहतरीन लीडरशिप क्वालिटी होती है।
  • 1 तारीख को जन्मे लोग सभी को साथ लेकर चलना अच्छी तरह जानते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मे लोग अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और हमेशा जोश से भरे हुए होते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मे लोगों को साफ़-सफाई बहुत पसंद होती है, ये जरा भी गंदगी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मेलोगों में अनुशासन और जोश कूट-कूट कर भरा होता है। इन्हें खुद का काम करना या बॉस बनना पसंद होता है।
  • 1 तारीख को जन्मे लोगों के आसपास हर चीज़ बहुत ही व्यवस्थित तरीके से रखी होती है। ये लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना अच्छी तरह से जानते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मे पैदाइशी कलाकार होते हैं। अपने निजी जीवन के बारे में बातें करना इन्हें पसंद नहीं होता।
  • 1 तारीख को जन्मे लोग काम में किसी की रोका-टोकी बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मे लोग एक राजा की तरह निडर, अनुशासन प्रिय, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मे लोग बड़े दिलवाले, निर्दयी, उदार और उपकार वाले होते हैं।
  • 1 तारीख को जन्मे लोग इस स्वभाव के कारण समाज में यश और सम्मान प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।


1 तारीख को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

 

1 तारीख को जन्मे लोग नंबर 1 पर रहना चाहते हैं। पर्सनैलिटी बहुत अट्रैक्टिव होती है। यह अपनी बातों और स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इस अंक के लोग बाहर से जितने रूखे और कड़क होते हैं अंदर से उतने ही मुलायम और नम्र ह्रदय और इनका व्यक्तित्व आकर्षण होता हैं। व्यक्ति रचनात्मक, सकारात्मक, सोच वाले और नेतृत्व क्षमता के धनी होते है। ये लोग जो कार्य शुरू करते हैं उसे जब तक पूरा नहीं करते इन्हें शांति नहीं मिलती। इन लोगों का विशेष गुण होता है कि यह हर कार्य को पूर्व योजना बनाकर करते हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार भी रहते हैं।

 

1 तारीख को जन्मे लोगों का आर्थिक और प्रेम जीवन


1 तारीख को जन्मे लोग भीतर अद्भुत नेतृत्व की क्षमता होने के कारण अच्छे लाभ कमाते हैं। यदि धन और आर्थिक मामले की बात करें तो इस मामले में अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व होने के कारण लड़कियों का इनकी ओर खिंचाव रहता है, जिसके कारण प्रेम विवाह करने में सक्षम होते हैं।


1 तारीख को जन्मे लोगों का करियर

 

1 तारीख को जन्म लेने वाले लोग पायलट, डॉक्टर, इंजीनियर, लेखक या सरकारी अफसर बनते हैं। इस दिन पैदा होने वाली लड़कियां बहुत सुंदर होती है। कहा जाता है कि इस दिन जन्मी महिलाओं की संगीत कलाओं के प्रति गहरी रुचि होती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?