Dark Mode
  • day 00 month 0000
घर के बाहर दीपक जलाने के फायदे सुन चौंक जाएंगे आप

घर के बाहर दीपक जलाने के फायदे सुन चौंक जाएंगे आप

हिन्दू घरों में रोज सुबह शाम पूजा और आरती की जाती है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के कुछ नियम बताए गए हैं। पूजा के दौरान दीपक जलाना भी जरूरी माना गया है। घर के मुख्य द्वार और तुलसी के समक्ष प्रतिदिन दीपक जलाने का विधान है। इससे व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आमतौर पर हिंदू घरों में शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है। आइए जानते हैं इसके लाभ।

 

दीपक जलाने का महत्व

देवी -देवताओं की पूजा से लेकर हवन, पाठ या किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से न केवल जीवन का अंधकार दूर होता है, बल्कि घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। शास्त्रों के अनुसार, दीपक जलाने से जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में भी यह माना गया है कि दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। माता लक्ष्मी को केवल धन की देवी ही नहीं माना जाता बल्कि उन्हें यौवन, भाग्य, वैभव, राजसी सत्ता की देवी भी माना जाता है, इसलिए अपने जीवन में इन सभी चीजों की प्राप्ति के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

 

दरवाजे पर दीपक जलाने के लाभ

शाम के समय दरवाजे के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश होता है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना माता लक्ष्मी को आपके घर तक आने की राह दिखाता है। आपके घर में अगर आर्थिक तंगी है, तो आपको दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।


वास्तु के अनुसार इस तरह जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम में 5-8 बजे के बीच में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर दीपक इस तरह से जलाएं कि जब आप बाहर निकले तो दीप दाहिनी ओर रहे। दीपक की ज्योति उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?