Dark Mode
  • day 00 month 0000
पाकिस्तान की फिर इंटरनेशनल बेज्जती, 7 देशों ने 258 लोगों को निकाला

पाकिस्तान की फिर इंटरनेशनल बेज्जती, 7 देशों ने 258 लोगों को निकाला

पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती एक बार फिर सामने आई है। 24 घंटे के अंदर अलग-अलग देशों ने 258 पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। पाक मीडिया ने खबर दी है कि पिछले 24 घंटे में सात देशों से 258 पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किया गया। सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब से निर्वासित किया गया है। सऊदी के अलावा यूएई और चीन जैसे देशों से भी पाकिस्तानी नागरिक लौटे हैं। इनमें से कुछ लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे, कुछ के पास अधूरे दस्तावेज थे और कुछ पर भीख मांगने का आरोप था। 258 पाकिस्तानी नागरिकों का निर्वासन इस्लामाबाद के लिए अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी का कारण बन गया है।

 

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अलग-अलग देशों से लौटे 258 लोगों में से 16 को कराची एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लौटे 258 पाकिस्तानी नागरिकों में से 14 के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट थे, जबकि 244 लोगों के पास आपातकालीन यात्रा दस्तावेज थे।

 

ये भी पढ़े:- पाकिस्तान का बलूचिस्तान क्यों मांग रहा है आजादी ? जानिए अब तक की पूरी कहानी

 

सऊदी से लौटे सबसे ज्यादा लोग

सऊदी अरब से सबसे ज्यादा 232 लोगों को निर्वासित किया गया। इनमें पाकिस्तान से गए सात भिखारी शामिल हैं जो सऊदी में भीख मांग रहे थे। दो लोग बिना परमिट के हज करते पकड़े गए और सजा पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। चार लोगों ने अपने उमराह वीजा की अवधि बढ़ा ली थी। 16 लोग वीजा अवधि से अधिक समय तक रुके थे। 112 लोगों को उनके प्रायोजकों की शिकायतों के कारण वापस भेजा गया। इसके अलावा 63 लोगों पर अन्य आरोप थे। यूएई से 21 लोगों को वापस भेजा गया, जिनमें से चार लोग मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। चीन, कतर, इंडोनेशिया, साइप्रस और नाइजीरिया से एक-एक व्यक्ति को वापस भेजा गया। यूएई और नाइजीरिया से वापस भेजे गए लोगों में से 16 लोग एफआईए की इमिग्रेशन स्टॉप लिस्ट में थे। इन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।  

 

पाक अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास पूरे दस्तावेज, उचित वीजा, एडवांस बुकिंग और खाते में पर्याप्त धनराशि हो। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाएं दर्शाती है कि यात्रा से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करना कितना जरूरी है। कई लोग बिना उचित दस्तावेजों के यात्रा करने का प्रयास करते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?