
30 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें-
-
Renuka
- March 31, 2025
आज की राजस्थान की महत्वपूर्ण खबरें-
1. बीकानेर में कला, साहित्य और संस्कृति विभाग और धोरा इंटरनेशनल आर्ट सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय कला शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस 'शेड्स ऑफ़ डेजर्ट' शिविर में देशभर से चित्रकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिविर में वरिष्ठ कलाविद महावीर स्वामी, डॉ. विद्यासागर उपाध्याय और हरशिव शर्मा सहित 13 चित्रकार मॉर्डन कन्टेम्परी आर्ट का प्रदर्शन किया। जिसका उद्देश्य युवाओं को चित्रकार कला की बारीकियां और प्रदेश की आर्ट को बढ़ावा देना है।
2. कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला महावीर नगर थर्ड चौराहे पर अचानक रुका, जहां वे जय अंबे नमकीन पर कचोरी का लुत्फ लेने पहुंचे। इस दौरान लोकसभा स्पीकर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश जैन और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल के वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिली।
3. चैत्र प्रतिपदा के मौके पर कोटा शहर में पहली बार तीन रंग की गुलाल से आसमान में तिरंगा बनाया जाएगा, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की गुलाल उड़ाई जाएगी। हिंदू जागरण मंच के शैलेष गुप्ता ने बताया कि- धर्मयात्रा में भगवान की सचेतन झांकियां, गीता वाचन, भजन प्रस्तुतियां और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है । इसके अलावा, मंच के कार्यकर्ता गली-गली बैठकें लेकर लोगों को धर्मयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
4. सीकर के श्रीमाधोपुर में भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल भगवा वाहन रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ गणेश मंदिर से हुआ और यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर तक पहुंची। रैली में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान सहित देवी-देवताओं की झांकियां, शक्ति प्रदर्शन और भव्य आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जबकि पुलिस की तैनाती से रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
5. सदर थाना पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 21 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने राजेश कुमार सिंह से नौकरी दिलवाने के नाम पर 21 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड और ट्रेनिंग की पेशकश की। पुलिस की जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
6. तिजारा पुलिस ने इनामी गौ तस्कर अख्तर येको गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की, जिसकी सराहना योगी आर्मी संगठन ने की। संगठन के सदस्यों ने डीएसपी शिवराज सिंह शेखावत को सम्मान-पत्र और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस कार्रवाई को गौ रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हुए पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
7. राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कूद प्रशिक्षण केंद्र ने संयुक्त रूप से रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ का आयोजन किया। गांधी पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची इस दौड़ में स्कूली बच्चे, सरकारी कर्मचारी और पुलिस विभाग के लोग शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य नए साल की शुरुआत पर राजस्थान को नई ऊर्जा और संचार से जोड़ने का संदेश देना था।
8. राजस्थान आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है। 1949 में राजपूताना के भारत में विलय के बाद राजस्थान राज्य का गठन हुआ था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे समेत कई नेताओं ने राज्यवासियों को बधाई दी।
9. राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत खैरथल में रविवार को "रन फॉर राजस्थान" दौड़ का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की, जो प्रदेश की एकता, उत्साह और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। दौड़ में जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
10. बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट भिवाड़ी द्वारा गोपेश्वर महादेव मंदिर में 108 अखंड रामचरितमानस पाठ का अनुष्ठान किया गया। जिसमें हिंदू नववर्ष के अवसर पर नौचंढी पाठ और प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन किया गया। 10 अप्रैल को अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न होगा, जबकि 11 अप्रैल को 24 घंटे का विशाल यज्ञ और 12 अप्रैल को हनुमान जी के जन्म उत्सव पर देसी घी का भंडारा होगा। इस आयोजन में कथा व्यास सहित अन्य संतजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
11. राजस्थान का मौसम लगातार बदलता रहा है, और तीन दिन से चल रही उत्तरी हवाओं के कारण जिले का तापमान सर्द हो गया है। पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 15.5 डिग्री था। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1478)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..