Dark Mode
  • Thursday 10 July 2025 22:32:50
Maharashtra Election : भाजपा का बड़ा दांव, विजया राहटकर को बनाया राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष

Maharashtra Election : भाजपा का बड़ा दांव, विजया राहटकर को बनाया राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष

Maharashtra Election : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान भाजपा की सह-प्रभारी विजया राहटकर (Vijaya Rahatkar) को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। विजया राहटकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले (Aurangabad) से हैं और पूर्व में महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वे पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं।

 

महाराष्ट्र मूल की पार्टी संगठन की अनुभवी नेता को सौंपी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Mahastra Election) के लिहाज से इसे भाजपा के बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है। एक तरफ तो भाजपा ने जहां महाराष्ट्र मूल की नेता को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, वहीं इससे पार्टी को राज्य में महिला वोटर्स (Female Voters) को साधने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

महाराष्ट्र के कुल मतदाताओं में आधी संख्या महिलाओं की

बता दें महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें से 4.66 करोड़ यानि करीब आधे वोटर्स महिलाएं हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर महाराष्ट्र के महिला वोटर्स को प्रभावित करेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र मूल की महिला को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनाने से भाजपा को महिलाओं के अलावा भी अच्छा मतदाता समर्थन आगामी विधानसभा चुनाव में मिल सकता है।

राजस्थान में भी भाजपा को मिल सकता है फायदा

वहीं महाराष्ट्र से आगे की बात की जाए तो विजया राहटकर राजस्थान में भी वर्तमान समय में भाजपा संगठन में प्रदेश सह-प्रभारी हैं। दूसरी तरफ राजस्थान में भी 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी संगठन मूल के कार्यकर्ता को इतनी बड़ी राजनीतिक नियुक्ति देकर पार्टी अपने कोर वोटर्स को भी साधने की कोशिश कर सकती है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?