Dark Mode
  • day 00 month 0000
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बंधी शादी के बंधन में, वेंकट दत्ता साई के साथ लिए फेरे

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बंधी शादी के बंधन में, वेंकट दत्ता साई के साथ लिए फेरे

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई। पीवी सिंधु की शादी में कई बड़े नाम शामिल हुए। उनकी शादी वेंकट दत्ता साई से हुई है। वे एक बिजनेसमैन हैं। सिंधु और वेंकट की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। सिंधु की शादी में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

 

पीवी सिंधु की शादी में करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ कुछ बड़े नामों को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन इसे सीमित लोगों के साथ पूरा किया गया। अब रिसेप्शन मंगलवार को होगा। इसमें कई बड़े नाम पहुंच सकते हैं। सिंधु ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया था। वे खुद वेंकट के साथ सचिन के घर गई थीं। सिंधु और वेंकट की शादी उदयपुर के होटल राफेल्स में हुई।

 

खास साड़ी में नजर आईं पीवी सिंधु

शादी में आमतौर पर दुल्हनें लाल जोड़ा पहने नजर आती हैं। लेकिन सिंधु ने खास साड़ी पहनी थी। उन्होंने गोल्डन क्रीम रंग की साड़ी चुनी थी। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में भी खास ड्रेस देखने को मिली थी। सिंधु सुनहरे क्रीम रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?