
पढ़िए आज 13 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- March 13, 2025
- अमेरिका ने यूक्रेन को फिर से सैन्य मदद और खुफिया समर्थन देने का फैसला किया है, जबकि कीव ने 30 दिन के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई है। इस कदम को युद्ध रोकने और शांति वार्ता आगे बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब रूस की प्रतिक्रिया पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
- पोर्ट लुइस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान मोदी को भारत-मॉरीशस संबंधों को मजबूत करने और विकास में योगदान के लिए दिया गया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा यह सिर्फ़ मेरा सम्मान नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स दिल्ली से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 9 मार्च को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में संतोषजनक सुधार हुआ। एम्स दिल्ली ने बताया कि उपराष्ट्रपति को अगले कुछ दिनों तक उचित आराम करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 11 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को मिजोरम का दौरा करेंगे, जहां वे असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह 14 से 16 मार्च तक असम के दौरे पर रहेंगे और मिजोरम में एक दिन बिताने के बाद उसी दिन गुवाहाटी लौट जाएंगे।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य में 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹1,890 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को सस्ती और सुविधाजनक रसोई गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
- गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन हो गया, जिसमें 750 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह आयोजन खेलों को बढ़ावा देने और कश्मीर को खेल हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के अब तक के सबसे बड़े बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपये के इस बजट में सभी वर्गों के लिए पर्याप्त धनराशि रखी गई है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के विकास के नए द्वार खोलने वाला बजट करार दिया। सरकार का दावा है कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा।
- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "राज्य में हालात गंभीर हो गई हैं और हर कोई हैरान है कि सरकार आखिर कैसे चल रही है?" तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पास न कोई नीति है, न कोई सिद्धांत और न ही कोई विचारधारा—बस सत्ता बचाने की तरकीब में लगे हैं।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजय टम्टा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जहां सभी अपने त्योहार शांति से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून-व्यवस्था में विश्वास रखते हैं, वे किसी को परेशान नहीं करेंगे।
- हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस जीत से ट्रिपल इंजन सरकार पर जनता की मुहर लगी है, जो राज्य के विकास को और गति देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में स्थानीय निकाय सरकार अहम भूमिका निभाएगी।
- मुंबई पुलिस ने 12 से 18 मार्च तक होली पर सख्त आदेश जारी किए हैं। सार्वजनिक अश्लीलता, आपत्तिजनक इशारे और राहगीरों पर रंग या पानी फेंकने पर प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई होगी। जागरूकता के लिए आदेश अखबारों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाशित किया जाएगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (749)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (307)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (363)
- व्यवसाय (121)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (82)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%