
पढ़िए आज 12 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- March 12, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
- अमेरिकी शेयर बाजार में डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक चेतावनी के बाद भारी गिरावट देखी गई। ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव की बात कही, जिससे निवेशकों में अस्थिरता बढ़ गई। इस अनिश्चितता के चलते बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 11 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवा संसद में पूर्वोत्तर के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए 480 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ब्रह्मपुत्र पर भारत का सबसे लंबा रेल-कम-रोड ब्रिज बनाने की योजना है,शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर के छात्रों को अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वहीं अवसर मिलेंगे।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बठिंडा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। समारोह में उन्होंने छात्रों को डिग्री प्रदान की और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपनी ज़िंदगी में जिज्ञासा, मौलिकता, नैतिकता, दूरदर्शिता और सहजता को अपने जीवन में शामिल करे।
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने CARES 2025 अध्ययन की शुरुआत की, जो राज्य में गंभीर बीमारियों को रोकने की पहल है। यह अध्ययन गोवा स्वास्थ्य विभाग, टाटा मेमोरियल सेंटर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसका मकसद इन बीमारियों के कारणों को समझकर बेहतर इलाज और नीतियां बनाना है।
- लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने छोटे किसानों का दर्द समझा।" प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छह साल पूरे होने पर 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पैसा जमा किया गया। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में पहले स्मार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित हुआ है और झांसीवासियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। सीएम योगी ने अंतरिक्ष संग्रहालय का भी दौरा किया, जहां लोग अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं।
- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने नई शिक्षा नीति को मातृ भाषा को प्रोत्साहित करने वाली ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहली बार ऐसी नीति आई है, जिससे बच्चे अपनी मातृ भाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। चुघ ने DMK और INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्हें जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
- दिल्ली के डिप्टी सीएम परवेश वर्मा ने NDMC के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके उन्होंने कहा की दिल्ली में 32 ऐसी झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जहां पानी की समस्या है, और अगले 6-8 महीनों में 9,000 नए पानी के कनेक्शन लगाए जाएंगे और साथ ही साथ NDMC में साफ-सुथरी सड़कें सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर पीएम मोदी के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक तरफ सम्मान की बात करता है, लेकिन खुद संसद में प्रधानमंत्री को बोलने नहीं देता। सीतारमण ने पूछा कि कितनी बार पीएम मोदी को अपमानजनक शब्द कहे गए। उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से माफी की मांग की।
- भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों से 30 अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं, ताकि किसी भी अनसुलझे चुनावी मुद्दे का समाधान किया जा सके। आयोग चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की योजना बना रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (130)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (194)
- वीडियो (606)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%