Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 11 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 11 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • कनाडा ने मार्क कार्नी को अगले नए प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया है, जिन्हें 85.9% वोट मिले और वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, वे दो देशों में केंद्रीय बैंक के गवर्नर रह चुके है साथ ही साथ कार्नी ने चुनाव प्रचार के दौरान भारत-कनाडा के बिगड़े संबंधों को सुधारने का वादा किया और उनकी जीत से दोनों देशों के रिश्तों में नए सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 से 20 मार्च 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यह उनकी वर्तमान कार्यकाल में पहली भारत यात्रा होगी, जिसमें वे नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। 17 मार्च को प्रधानमंत्री लक्सन और प्रधानमंत्री मोदी भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी करेंगे।

 

  • नई शिक्षा नीति पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया बयान, उन्होंने तीन भाषाओं के विवाद पर DMK को घेरा और कहा कि वे तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। प्रधान ने आरोप लगाया कि DMK केवल राजनीति कर रही है और भाषा की बाधाएं खड़ी कर रही है।

 

 

ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 10 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

 

 

  • छत्तीसगढ़ में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर छापेमारी की, बताया जा रहा कथित शराब घोटाले से जुड़े इस केस में ED ने राज्य में कुल 14 स्थानों पर रेड की साथ ही साथ इस कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

  • महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में महाराष्ट्र को अग्रणी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पवार ने बताया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है।

 

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के 'सरोजिनी नगर आभार दिवस' कार्यक्रम में कहा कि क्षेत्र में ₹32,000 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत या लागू हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ₹1,200 करोड़ की लागत से एक कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर में 10,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

 

  • पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आरक्षण से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में आरक्षण बढ़ा, लेकिन उसके बाद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। तेजस्वी ने दावा किया कि जब उनकी सरकार 17 महीनों तक थी, तब ही आरक्षण बढ़ाया गया।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इसे सुचारू व सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे सरल बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

  • लोकसभा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर चिंताएं हैं और इस पर चर्चा होनी चाहिए। राहुल गांधी ने दावा किया कि पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहा है।

 

  • UP वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट बैठक में घोषणा की कि सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2425 प्रति क्विंटल तय किया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद 17 मार्च 2025 से 15 जून 2025 तक होगी। इसके लिए लगभग 6,500 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।

 

  • पश्चिम बंगाल में मंदिरों पर हमलों को लेकर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति बांग्लादेश जैसी हो गई है। पिछले 3-4 दिनों में कई मंदिरों और मूर्तियों को निशाना बनाया गया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद दुकानों में आगजनी हुई। उन्होंने हालात को बेहद चिंताजनक बताया।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?