Dark Mode
  • day 00 month 0000
2025 मंगल के इस साल में किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता

2025 मंगल के इस साल में किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार, आने वाला साल 2025 का योग 9 होता है। इस साल मंगल ग्रह की विशेष कृपा इन जातकों पर बनी रहेगी, जिससे इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जैसा कि हम जानते हैं, हर साल का एक मूलांक होता है। उदाहरण के लिए 2024 का जोड़ 8 होता है इसलिए इसका मूलांक 8 है, ठीक वैसे ही वर्ष 2025 का जोड़ 9 होता है, और 9 मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल ग्रह को शक्ति, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह का वर्ष 2025 में मंगल का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

 

2025 में मंगल के प्रभाव से क्या होगा खास

इस साल मंगल के प्रभाव से जातकों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। उन्हें प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह साल लाभदायक रहेगा। उन्हें नए व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। मंगल ग्रह के प्रभाव से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैसों की तंगी नहीं रहेगी।

 

मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए कर सकते हैं ये उपाय

मंगल ग्रह को शनि देव का मित्र माना जाता है। इसलिए हनुमान जी की पूजा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं। मंगलवार का व्रत रखने से भी मंगल देव प्रसन्न होते हैं। दान करने से भी मंगल देव प्रसन्न होते हैं। मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। इसलिए लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ होता है।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?