
राजस्थान की 04 जून 2025 की महत्वपूर्ण खबरें
-
Renuka
- June 4, 2025
- सीएम भजनलाल ने मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट घोषणाओं की समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्विति के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बजट योजनाओं के पारदर्शी और लक्ष्य केंद्रित संचालन पर जोर दिया।
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मानसून से पहले प्रदेश की सड़कों की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सप्ताहवार संभागीय बैठकें आयोजित करने और इमरजेंसी रिस्पांस टीम्स सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक जाम एवं जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने हेतु प्रभावी योजना बनाकर समयबद्ध कार्यान्वयन पर जोर दिया।
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनता की समस्याओं के शीघ्र निपटारे पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, 80% से अधिक अंक प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- जोधपुर ACB ने विद्युत विभाग नांदड़ी कार्यालय में कार्यरत हेल्पर द्वितीय कारखाने का लोड कम करने की एवज में 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शिकायत का सत्यापन ACB जोधपुर टीम ने कर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
- डीग के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने नगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर क्षेत्र में विकास की नई पहल की।
- बूंदी के लाखेरी में वन विभाग ने कार्रवाई कर 12 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया, वहीं रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में विस्थापित 26 परिवारों के अवैध निर्माण JCB से ध्वस्त कर टाइगर रिजर्व क्षेत्र को खाली कराया गया। वहीं वन विभाग की टीम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त मोर्चा संभाला।
- बीकानेर में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और 5 से 20 जून तक राज्यभर में जल स्रोतों की सफाई, डिसिल्टिंग व जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण, वर्षा जल संग्रहण को लेकर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया।
- बारां में गंगा दशमी और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 'रन फॉर एनवायर्नमेंट' दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
- ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष MS बिट्टा ने जोधपुर में देश की सुरक्षा, आतंकवाद, सोशल मीडिया और खालिस्तान मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि- भारत को दुश्मनों को जवाब देने के लिए इजराइल जैसा मजबूत बनना होगा और खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना जरूरी है।
- राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में अगले एक-दो दिनों तक आंधी, बारिश और मेघगर्जन की संभावना है, जबकि 5 जून से इन गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान हो सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1400)
- अपराध (112)
- मनोरंजन (269)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (544)
- खेल (321)
- धर्म - कर्म (488)
- व्यवसाय (156)
- राजनीति (523)
- हेल्थ (154)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (356)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (46)
- उत्तर प्रदेश (173)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (110)
- बिहार (79)
- टेक्नोलॉजी (152)
- न्यूज़ (81)
- मौसम (80)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (282)
- वीडियो (936)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (63)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%