
06 June 2025 की राजस्थान की महत्वपूर्ण 11 खबरें
-
Renuka
- June 6, 2025
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, नई सरकार जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा के निज आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
- बारां में जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान, बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनभागीदारी बढ़ाने, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
- खैरथल-तिजारा में प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णंकार की अध्यक्षता में जल स्वावलंबन पखवाड़े, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल संरक्षण, पेयजल आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
- विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय रेलवे के कर्मचारियों व अधिकारियों ने पर्यावरण जागरूकता हेतु रैली निकाली। वहीं अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि यह रैली रेलवे के सभी यूनिटों व कारखानों के कार्मिकों को पर्यावरण के प्रति सजग करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
- भिवाड़ी में CMT ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 "प्लास्टिक प्रदूषण का पूर्ण रूप से अंत" थीम पर जागरूकता, शपथ, वृक्षारोपण और संवाद के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
- श्रीगंगानगर के करणपुर में पूर्व मंत्री स्व. गुरमीत सिंह कुनर की जयंती पर गोविंद डोटासरा 4 करोड़ की लागत से बनने वाले नशा मुक्ति केंद्र की नींव रखी और संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया । इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, विधायक व कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे ।
- बीकानेर में केनाल लिफ्ट योजना के तहत 270 करोड़ की लागत से बने चार सिंचाई प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार हैं, जिनका शीघ्र लोकार्पण होगा। एक्स EN विनोद पुनिया ने बताया कि ये फव्वारा पद्धति से सिंचाई करके किसानों को बेहतर फसल उगाने में मददगार साबित होंगे।
- भिवाड़ी थाना क्षेत्र में बढ़ती सिलेण्डर चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 10 चोरी के गैस सिलेण्डर बरामद किए। आरोपियों पर चोरी, अवैध शराब और नकली नोट के कई मामले दर्ज हैं।
- बारां के संबलपुर एनिकट पर विश्व पर्यावरण दिवस पर "वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान" का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ, जिसमें मंत्री मदन दिलावर और ओटा राम देवासी ने जल संरक्षण, पौधारोपण व पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर जोर दिया।
- राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि बीकानेर संभाग में 8-10 जून के दौरान हीटवेव, तेज धूलभरी हवाएं और तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई ।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1400)
- अपराध (112)
- मनोरंजन (269)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (544)
- खेल (321)
- धर्म - कर्म (488)
- व्यवसाय (156)
- राजनीति (523)
- हेल्थ (154)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (356)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (46)
- उत्तर प्रदेश (173)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (110)
- बिहार (79)
- टेक्नोलॉजी (152)
- न्यूज़ (81)
- मौसम (80)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (282)
- वीडियो (936)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (63)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%