
Upcoming Movies: 2025 की चार फिल्मों की रिलीज का है फैंस को इंतजार
-
Anjali
- October 17, 2024
नया साल 2025 अब बस कुछ ही महीनों की दूरी पर है। यह साल जाते-जाते कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर जा रहा है, जिनमें अब तक सबसे चर्चित फिल्म 'स्त्री 2' ने काफी नाम कमाया है। वैसे इस दिवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो रही है, जिसकी रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले साल में दर्शकों को "देवा," "फतेह," और "सिकंदर" जैसी फिल्मों के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है। इन सभी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होंगी:
इस लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान की काफी समय से चर्चित फिल्म 'सिकंदर' को लेकर बात करते हैं। कुछ समय पहले सलमान ने फिल्म से जुड़ी अपडेट एक तस्वीर के जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी, जिसमें वह जिम में कसरत करते नजर आए और पीछे लिखा दिखाई दे रहा था सलमान खान-सिकंदर। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर का अगला शेड्यूल बढ़ी हुई सुरक्षा के साथ अगले हफ्ते शुरू किया जा सकता है। प्रोडक्शन टीम ने शुरुआत में हैदराबाद में शूटिंग करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने पहले मुंबई शेड्यूल पूरा करने का फैसला किया है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी।

अब बात करते हैं सोनू सूद की फिल्म फतेह की। सोनू की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' का धमाकेदार टीजर 16 मार्च को रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म से सोनू निर्देशन दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। सोनू के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और शिव ज्योति राजपूत भी नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहिद कपूर साल 2025 में सबसे पहले फिल्म देवा में नजर आएंगे। फिल्म से शाहिद का रफ-टफ लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। कॉप के किरदार में शाहिद काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें भरपूर एक्शन के साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलेगा। शाहिद के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका नजर आने वाली हैं।

'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनामाघरों में रिलीज होगी। स्काई फोर्स अभिषेक, अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित एक आगामी युद्ध फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर और सारा अली खान नजर आएंगे। यह 1965, के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित होगी, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है।

Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..