
क्या चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? एलजेपी की बैठक में हुआ बड़ा फैसला!
-
Shweta
- June 1, 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP Ram Vilas) ने एक बड़ा दांव चलने की तैयारी कर ली है। हाल ही में पटना में पार्टी की कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह सुझाव सामने आया कि पार्टी प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) को इस बार बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Politics 2025) लड़ना चाहिए। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जनता आज भी चिराग के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ (Bihar First, Bihari First) नारे से गहराई से जुड़ी हुई है, और उन्हें एक मौका देना चाहती है कि वे सीधे तौर पर राज्य की राजनीति में उतरें।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने एक आंतरिक सर्वे भी कराया है, जिसमें जनता की भावनाओं का मूल्यांकन किया गया। इस सर्वे में चौंकाने वाला नहीं, बल्कि पार्टी के लिए उत्साहवर्धक परिणाम सामने आए हैं। बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) को अब सिर्फ लोकसभा तक सीमित न रहकर बिहार की जनता के लिए सीधा काम करना चाहिए। यानि अब वक्त है कि वो बिहार की जमीन से विधानसभा की राजनीति में कदम रखें।
अगर एलजेपी रामविलास (LJP Ram Vilas) के रणनीतिकारों की मानें तो चिराग के लिए संभावित सीटों पर भी चर्चा हो चुकी है। सबसे अधिक संभावना पटना, दानापुर और हाजीपुर सीटों की बताई जा रही है। खासकर हाजीपुर, जहां से उन्होंने लोकसभा में दमदार वापसी की थी, वह विधानसभा चुनाव के लिए भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में एलजेपी रामविलास (LJP Ram Vilas) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। चिराग पासवान खुद हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद बने और उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में केंद्र में कैबिनेट में जगह बनाई। उनकी पार्टी ने पांच में से सभी पांच सीटों पर जीत हासिल कर 100% स्ट्राइक रेट दर्ज किया था।
अब जबकि बिहार विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, पार्टी चाहती है कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) अपनी लोकप्रियता और नारे को विधानसभा स्तर पर भी आजमाएं। उनके चुनाव लड़ने से न सिर्फ पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि बिहार राजनीति 2025 (Bihar Politics 2025) में भी नया मोड़ आ सकता है।
फिलहाल, अंतिम फैसला चिराग पासवान को ही लेना है, लेकिन अगर वह चुनावी मैदान में उतरते हैं तो यह न केवल एलजेपी के लिए निर्णायक साबित होगा, बल्कि विपक्षी दलों के लिए भी एक नई चुनौती होगी।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1344)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (269)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (527)
- खेल (315)
- धर्म - कर्म (483)
- व्यवसाय (151)
- राजनीति (517)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (350)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (171)
- दिल्ली (204)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (76)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (80)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (277)
- वीडियो (926)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..