
ट्रंप के कॉमर्स मिनिस्टर ने कहा 'मैं भारत का बहुत बड़ा फ़ैन हूँ'
-
Manjushree
- June 3, 2025
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों पर बातचीत करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहाँ अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों पर खुलकर अपनी बात की। अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि अमेरिका और भारत का रिश्ता दुर्लभ और अटूट है। इसके साथ ही भारत के प्रति अपने लगाव को व्यक्त करते हुए उन्होंने खुद को भारत का बहुत बड़ा फैन बताया है।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता पर खुलकर बात की और कहा 'ट्रंप अमेरिका के ऐसे इकलौते नेता हैं जिन्हें पूरे देश ने चुना, और भारत में पीएम मोदी की स्थिति भी वैसी ही है। दुनिया में ऐसे नेता बहुत कम हैं जिन्हें पूरे देश का जनादेश मिला हो। यही बात भारत और अमेरिका के रिश्ते को खास और दुर्लभ बनाती है।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत के समर्थक में कहा है कि भारत में जोश बहुत है। यही कारण है कि भारत की अर्थव्यवस्था हमेशा फलती-फूलती रहेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की गहरी प्रशंसा और सम्मान करते हैं। भारत-अमेरिका के संबंध एक-दूसरे के साथ और बेहतर बनने जा रहे हैं।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने भारत के प्रति अपने निजी लगाव को साझा करते हुए कहा, 'मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरे अच्छे दोस्तों में निकेश अरोड़ा हैं, जो भारतीय हैं। जब मैं भारत जाता था, तो हम क्रिकेट खेलते थे, घरों में पार्टियां करते थे, एक अलग ही अनुभव होता था।
आगे उन्होंने कहा कि एक असाधारण अर्थव्यवस्था बनाने की कुंजी लोगों का दृढ़ संकल्प है। आपके लोग व्यवसाय में होने के बारे में कितना चिंतित हैं? वे कितने उद्यमी हैं? वे अपने परिवारों के लिए बेहतर बनने के लिए कितना प्रयास करते हैं? मैं भारत के बारे में जो जानता हूं, उसके हिसाब से भारत की मुख्य आबादी में वह प्रेरणा और महत्वाकांक्षा है। यही कारण है कि भारतीय अर्थव्यवस्था हमेशा बढ़ती रहेगी और फलती-फूलती रहेगी, क्योंकि इसमें वह आधार है। इसलिए आप भारत में ऐसे काम कर सकते हैं जो कई अन्य देश नहीं कर सकते।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1764)
- अपराध (132)
- मनोरंजन (289)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (742)
- खेल (353)
- धर्म - कर्म (540)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (169)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (424)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (192)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (139)
- बिहार (121)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (71)
- राशिफल (325)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (69)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..