Dark Mode
  • day 00 month 0000
महिलाओं के लिए बहुत गुणकारी है कलौंजी, जानिए अचार में डालने के अलावा और कैसे करें सेवन

महिलाओं के लिए बहुत गुणकारी है कलौंजी, जानिए अचार में डालने के अलावा और कैसे करें सेवन

अगर आपने या आपके घर में कोई अचार डालता है, तो आपने कलौंजी के बारे में जरूर सुना होगा। इसके अलावा कई घरों में सब्सी बनाते समय भी कलौंजी डाली जाती है। वैसे तो हमारी रसोई में जितने भी मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं, उन सभी के कोई न कोई औषधीय गुण जरूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कलौंजी हमारे स्वास्थ्य के लिए किस तरह फायदेमंद है। अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ही आप जान पाएंगी कि कलौंजी और नमक का सेवन खासतौर पर महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है। महिलाओं से जुड़ी हुई कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनसे बचने या उनके इलाज में कलौंजी और नमक का सेवन रामबाण साबित हो सकता है। आइए आपको ऐसी ही महिलाओं की कुछ समस्याओं के बारे में बताते हैं।

 

महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं का होगा चुटकियों में निदान
नमक कलौंजी या कलौंजी (Nigella Seeds) महिलाओं की सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपको इररेगुलर पीरियड की समस्या रहती है, तो कलौंजी-नमक के सेवन से आप इस समस्या से चुटकियों में छुटकारा पा सकती हैं। हालांकि इस नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको हाई बीपी की समस्या रहती है, तो ज्यादा नमक का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

 

इंफर्टिलिटी से मिलेगा छुटकारा
महिलाओं में आजकल देर से शादी करने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं में इंफर्टिलिटी (Infertility) यानि बांझपन की समस्या भी देखी जा रही है। इससे बचने के लिए रोजाना कलौंजी खाएं। इससे फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले हार्मोन प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन का लेवल सुधरता है।

 

ब्रेस्ट फीडिंग करवाने महिलाओं के लिए है फायदेमंद
वहीं अगर आप अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग (Breast Feeding) करवाती हैं, तो कलौंजी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके नियमित सेवन से मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कलौंजी खाने से प्रोलैक्टिन हार्मोन (Prolactin Hormone) का प्रोडक्शन बढ़ता है, जो ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाता है।

 

पेट की परेशानियों के लिए है रामबाण
कलौंजी आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है। ऐसे में महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी जिन्हें कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, उनके लिए यह रामबाण है। इससे पेट के गंदे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पेट को आराम मिलता है।

 

दूर होंगे चेहरे के मुंहासे
इसके अलावा कलौंजी एंटीबैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-पैरासाइट गुणों की खान होने से ये आपकी स्किन को भी हैल्दी रखते हैं और इसे चेहरे पर पीसकर लगाने से चेहरे के मुंहासे भी दूर हो जाएंगे।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?