
Maharashtra Election: महाराष्ट्र का CM कौन, इस नेता के सर पर सज सकता है ताज!
-
Ashish
- November 25, 2024
Maharashtra Election:महाराष्ट्र में चुनाव के बाद अब सरकार गठन की कवायद हो रही है। महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? आज इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की रेस में हैं। महायुति में अब करीब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए। मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में रविवार को बैठकों का दौर जारी रहा। मगर आज इस पर फैसला होने की पूरी उम्मीद है। दिल्ली में इसे लेकर एक बड़ी बैठक होने वाली है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अमित शाह से मुलाकात होगी। इस बैठक पर सबकी नजर है।
फडणवीस को सीएम बनाना चाहते हैं भाजपा-RSS
व्यस्त राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महायुति-एनडीए की जीत के मुख्य शिल्पकार भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई जा रही है। क्योंकि फडणवीस के नेतृत्व में ही भाजपा तीसरी बार 100 से अधिक सीटें जीतने में सफल रही है।
शिंदे और अजित पवार की पार्टी ने भी ठोका दावा
दूसरी ओर शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल दिख रहे हैं। जबकि राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी भी चाहती है कि उनके नेता अजित पवार मुख्यमंत्री बने। लेकिन मुख्यमंत्री पद का फैसला महायुति के तीनों दल मिलकर करेंगे।
मोदी-शाह ले सकते हैं फैसला
अब गेंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह के पाले में है। माना जा रहा है कि इन दोनों शीर्ष नेताओं की सहमति से महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का फैसला आज होने वाली बैठक में हो जाएगा।
बता दे महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव हुये थे जिन में महायुति-एनडीए गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की थी तथा कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी ने 48 सीट जीत पाया था। महायुति-एनडीए गठबंधन के विधान सभा में जीतते ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है महाराष्ट्र और दिल्ली में सरगर्मी तेज हो गयी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..