
जानें कौन है देश का सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट
-
Anjali
- December 31, 2024
साल 2024 के खत्म होने केवल चंद घंटे बाकी हैं। ऐसे में इस साल के अंत में हम आपके उन सवालों के जवाब देंगे जिनका आपको पूरे सालभर इंतजार रहा है। देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? किस सीएम के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है? इस तरह के सवाल आम जनता के बीच उत्सुकता बढ़ाते हैं। तो आइए आज इन्हीं सवालों के जवाब आपसे साझा करते हैं। देश में बैक टू बैक हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 आम चुनावों की तैयारी के बीच इस तरह के सवाल फिर चर्चाओं में आ गए हैं। 25 दिसंबर को जारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानि ADR की रिपोर्ट में उनके जवाब मिल गए हैं। भारत के 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्री का विस्तार 2023 नाम की रिपोर्ट के अनुसार देश के सीएम की औसतन संपत्ति 33.96 करोड़ रुपए है। साथ ही 30 मुख्यमंत्रीयों में से 29 करोड़पति है। सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले मुख्यमंत्री की सूची में देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं। जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी मात्र 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे गरीब सीएम हैं।
सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर CM
देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धरमैया पर 23 करोड़ रुपये और नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं।
देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सादगी को लेकर जानी जाती हैं। अगर आप उनकी कुल संपत्ति जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। आपका पहला सवाल यही होगी कि एक सीएम की आखिर सिर्फ इतनी संपत्ति कैसे हो सकती है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी की कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है। वह सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं।

शिक्षा का स्तर
- अगर हम शिक्षा स्तर की बात करें तो असम के हिमंत बिस्वा सरमा भारत के मुख्यमंत्रियों में सबसे अधिक शिक्षित प्रतीत होते हैं। उनके हलफनामे के अनुसार, उनके पास दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट, राजनीति विज्ञान में एमए और कानून की डिग्री है।
- त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा के पास दंत चिकित्सा में मास्टर डिग्री है। सूची में तीन इंजीनियर भी हैं। दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और कर्नाटक के बसवराज बोम्मई दोनों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है, जबकि गुजरात के भूपेंद्र पटेल के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है।
- इनमें, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे अपने सभी साथियों में सबसे कम शिक्षित हैं। बाला ठाकरे शिवसेना नेता, जिनकी ऑटो ड्राइवर से राजनेता बनने की कहानी जगजाहिर है, हाईस्कूल तक भी नहीं पढ़े हैं।
देश में केवल दो महिला CM
देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली ही ऐसे दो राज्य हैं जहां महिला सीएम है. ममता के अलावा आतिशी ही देश में महिला मुख्यमंत्री हैं. 38 साल की आतिशी देश की सबसे कम उम्र की सीएम भी हैं औऱ वहीं 77 साल के विजयन देश के सबसे बुजुर्ग सीएम हैं. रिपोर्ट यह भी बताती है कि बिहार के नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे सीएम हैं जो Legislative Council के MEMBER हैं जबकि बाकी विधायक हैं.

कितनों के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित
ADR की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 13 मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 ने हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..