
हिंदी में बात करूँ या मराठी में, उज्जवल निकम के राज्यसभा में मनोनीत होने पर पीएम ने दी बधाई
-
Manjushree
- July 13, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने देश के चार जानें-माने हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी नोटिफिकेशन में राज्यसभा मनोनीत (Rajya Sabha Nominations) सदस्यों में उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam), हर्षवर्धन श्रृंगला (Harshvardhan Shringla), डॉ. मीनाक्षी जैन (Dr. Meenakshi Jain) और सी. सदानंदन मास्टर (C. Sadanandan Master) के नाम शामिल हैं।
पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चारों सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कानूनी क्षेत्र और संविधान के प्रति उज्ज्वल निकम के समर्पण को अनुकरणीय बताते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'वह न सिर्फ एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय दिलाने में भी सबसे आगे रहे हैं।
उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रह चुके हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। निकम 26/11 मुंबई हमले समेत कई बड़े और संवेदनशील मामलों में सरकारी वकील की भूमिका निभा चुके हैं। राज्यसभा में नामांकन के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
उज्जवल निकम (Ujjwal Nikam) ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे मेरे नामांकन की जानकारी देने के लिए फ़ोन किया, और पूछा कि उज्जवल जी, मुझे हिंदी में बात करनी चाहिए या मराठी में, हम दोनों हंसने लगे, फिर उन्होंने मुझसे मराठी में बात की और मुझे बताया कि राष्ट्रपति मुझे जिम्मेदारी देना चाहते हैं, जिसके बाद उन्होंने मुझे राष्ट्रपति के फैसले के बारे में बताया। मैंने तुरंत हां कर दिया। मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।
बता दें Ujjwal Nikam, जिनका पूरा नाम उज्ज्वल देवराज निकम है, एक प्रख्यात पूर्व सरकारी वकील हैं जिनकी उम्र लगभग 72 वर्ष है और जिनका जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा के लिए नामित किया, जिसके अंतर्गत कला, साहित्य, विज्ञान या समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को उच्च सदन में मनोनीत किया जा सकता है। निकम को उनकी कानूनी सेवाओं के लिए वर्ष 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमला, मुंबई बम धमाके और गुलशन कुमार हत्याकांड जैसे कई महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील के रूप में भूमिका निभाई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1721)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (335)
- दुनिया (720)
- खेल (347)
- धर्म - कर्म (532)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (414)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (137)
- बिहार (114)
- टेक्नोलॉजी (166)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (318)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..