Dark Mode
  • day 00 month 0000
जब न मिले वोट, तो EC को दोष?

जब न मिले वोट, तो EC को दोष?

 Rahul Gandhi:  आजकल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 4 दिन के लिए बोस्टन दौरे पर गए हुए हैं। राहुल गांधी ने बोस्टन की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान एक समारोह में चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के चुनाव पर सवाल खड़ा किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनकी खूब आलोचना कर रही है। चुनाव न जीत पाए तो चुनाव आयुक्त बईमान?

 

विदेशी जमीन पर पहले भी राहुल गांधी भारत देश के मुद्दे के बारे में बात कर चुके हैं। कभी संविधान खतरे में बताते हैं तो कभी लोकतंत्र। अगर हम इन चीजों पर गौर करें तो राहुल गांधी के ऐसा करने से साफ झलकता है कि कहीं उनसे उनकी पार्टी की हार के बारे में या सत्ता में न आने के सवाल न पूछ लिया जाए। या क्या फिर राहुल गांधी ने ईडी द्वारा जांच के मामले का ध्यान भटकाने के लिए विदेश में चुनाव आयुक्त पर आरोप लगा रहे हैं।

 

लोकसभा नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत में चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग समझौता कर चुका है और चुनाव आयोग मिली हुई है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने हमें साढ़े पांच बजे वोटिंग का आंकड़ा बताया। इसके बाद 5:30 से शाम 7:30 के बीच 65 लाख वोटिंग हुई और 2 घंटे में 65 लाख वोटिंग नामुमकिन है। एक वोटर को वोट डालने में करीब 3 मिनट लगते हैं।

 

उनके इस बयान के बाद बीजेपी के नेता उन पर हमलावर हैं। बीजेपी नेता लोकसभा के सदस्य संबित पात्रा ने राहुल गांधी को 'देशद्रोही' करार दिया। विदेशी जमीन पर भारत देश के संविधान और लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।

 

बात करें तो राहुल गांधी ने वर्ष 2024 में वर्जीनिया में भी कहा था कि भारत के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में है। और 2023 में लंदन में भी लोकतंत्र खतरे में बताया। मई 2022 में लंदन में 'यूनियन ऑफ स्टेट' की बात की।

 

राहुल गांधी के बयान पर अब राजनीति में जुबानी चिंगारी उठ रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो राहुल गांधी के इस्तीफे की भी मांग कर दी है, जबकि कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेता राहुल के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।

 

बता दें कि महाराष्ट्र के 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सिर्फ 16 सीटों पर ही सिमट गई थी, जो कि महाराष्ट्र में अब तक की सबसे दयनीय स्थिति थी। और जबकि बीजेपी सरकार ने 235 सीटों से शानदार जीत हासिल की थी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?