
Today Weather : दिल्ली-NCR समेत कई क्षेत्रों में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें 21 जनवरी का मौसम
-
Renuka
- January 21, 2025
Weather : दिल्ली-NCR के साथ कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दो दिनों से धूप के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। वहीं कई जगहों पर सुबह और शाम के समय ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतें भी उठानी पड़ रही हैं। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बर्फबारी जारी है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कोहरा बना हुआ है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में पिछले 2 दिनों से धूप के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। साथ ही कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह कोहरे की हल्की परत छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 22 जनवरी और 23 जनवरी को बादल गरजन के साथ बारिश होने का अनुमान है। जबकि हफ्ते के बाकी दिनों में कोहरा छाया रहेगा।
राजस्थान में मौसम का क्या हाल
बता दें कि राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं सोमवार को सुबह तक के 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। बता दें कि पाली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और गंगानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । सिरोही में 9.3 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 22 जनवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

कश्मीर में ठंड का कहर जारी है। बता दें कि सोमवार को घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया । मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में शीतलहर के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं श्रीनगर में रविवार को तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। साथ ही अगले तीन दिन तक कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में पहाड़ी इलाके हैं, इस अवधि के दौरान ठंड चरम पर होती है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..