
थाईलैंड और कंबोडिया में हिंदू मंदिर को लेकर जंग, सीमा पर गोलीबारी और तनाव बढ़ा
-
Chhavi
- July 24, 2025
भारत से करीब 5,000 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व एशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक प्राचीन हिंदू मंदिर को लेकर विवाद फिर से हिंसक रूप ले चुका है। दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर आमने-सामने हैं और भारी गोलीबारी हो रही है। इस विवाद की जड़ है 11वीं सदी का भगवान शिव को समर्पित प्रीह विहार मंदिर, जिस पर दोनों देश अपना-अपना दावा करते हैं।
गुरुवार सुबह थाईलैंड के सुरिन इलाके में ता मुएन थॉम मंदिर के पास कंबोडियाई ड्रोन देखा गया, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों सेनाओं के बीच फायरिंग शुरू हो गई। थाईलैंड का आरोप है कि कंबोडिया ने पहले हमला किया और रिहायशी इलाकों में तोपें तैनात कर दीं। इस गोलीबारी में एक थाई सैनिक घायल हुआ है और तीन आम नागरिकों के भी घायल होने की खबर है।
थाई सेना का यह भी दावा है कि बॉर्डर पर बारूदी सुरंगें बिछाई गईं, जिससे एक दिन पहले पांच सैनिक घायल हुए थे। इसके विरोध में थाईलैंड ने कंबोडिया के राजदूत को देश से निकाल दिया और अपने राजदूत को वापस बुला लिया। कंबोडिया ने पलटवार करते हुए कहा कि हमला पहले थाई सेना ने किया। कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि उनके सैनिक अपनी संप्रभुता की रक्षा कर रहे हैं और थाई हमले का जवाब देना जरूरी था।
इस विवाद की शुरुआत 1907 में हुई जब फ्रांस ने सीमा निर्धारण के दौरान इस मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा बताया, जिसे थाईलैंड ने कभी नहीं माना। 1962 में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने मंदिर को कंबोडिया का बताया, लेकिन मंदिर के आसपास की ज़मीन पर विवाद बना रहा।
2008 में जब यूनेस्को ने मंदिर को हेरिटेज साइट घोषित किया, तब विवाद और बढ़ गया। 2011 में संघर्ष के दौरान 18 लोगों की मौत भी हुई थी। अब एक बार फिर स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है और सीमा पर तनाव चरम पर है। यह मंदिर अब सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि दो देशों के बीच संप्रभुता और इतिहास का प्रतीक बन चुका है। स्थिति पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1801)
- अपराध (136)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (752)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (549)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (432)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (142)
- बिहार (131)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (330)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..