
असम के धुबरी में हिंसा, CM हिमंता का shoot-at-sight आदेश जारी
-
Manjushree
- June 14, 2025
पश्चिम बंगाल के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के कई प्रदेशों की सीमा बांग्लादेश से लगती है। असम का धुबरी भी इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्थित है। धुबरी में पिछले कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है। हनुमान मंदिर के पास लगातार कुछ गलत चीजें रखने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद धुबरी का दौरा किया है। असम के धुबरी जिले में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कानून-व्यवस्था को सख्ती से संभालने के निर्देश दिए हैं। हालात बिगाड़ने वालों को देखते हुए CM हिमंता बिस्वा सरमा ने shoot-at-sight का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि धुबरी बांग्लादेश सीमा विवाद की शुरुआत 7 जून को बकरीद के अगले दिन हुई, जब धुबरी जिला मुख्यालय के हनुमान मंदिर के सामने एक गाय का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। धुबरी बॉर्डर तनाव पर मुख्यमंत्री सरमा ने इस पूरी घटना को एक “सुनियोजित साजिश” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बकरीद से एक दिन पहले ‘नबीन बांग्ला’ नामक संगठन ने भड़काऊ पोस्टर लगाए थे, जिनमें धुबरी को बांग्लादेश में मिलाने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संगठन असम में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है।
असम के सीएम ने कहा कि इलाके में एक कम्युनल ग्रुप सक्रिय है जो मंदिरों को नुकसान पहुंचाने का इरादा रखता है। सीएम सरमा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘धुबरी में एक विशेष समूह हमारे मंदिरों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सक्रिय हो गया है। धुबरी बॉर्डर तनाव पर हमने देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।’
धुबरी बांग्लादेश सीमा विवाद पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने 13 जून 2025 को स्थिति की समीक्षा करने के लिए धुबरी का दौरा किया और लोगों को सरकार की पूरी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘आज (शुक्रवार) गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया जाएगा और रात में बाहर निकलने वाले या पत्थर फेंकने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ अभी तक ऐसे 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1864)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (771)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (566)
- व्यवसाय (167)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (205)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (94)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (341)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (3)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..