Dark Mode
  • day 00 month 0000
Vastu Tips : पेड़ों को लेकर रखें ये सावधानियां, वरना जा सकती है आपकी जान भी

Vastu Tips : पेड़ों को लेकर रखें ये सावधानियां, वरना जा सकती है आपकी जान भी

Vastu Tips : धरती पर पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव है, क्योंकि पेड़ सिर्फ हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि हमें प्रदूषण और शोर शराबे से भी दूर रखते हैं। इसी तरह पर्यावरण में तापमान और वायुमंडल की गैसों के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। वहीं पेड़-पौधों से मिलने वाले फल, फूल, सब्जियां भी हम उपभोग करते हैं। लेकिन आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि रात के समय पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आता होगा कि जो पेड़ हमारे जीवन के लिए इतने जरूरी हैं, आखिर रात के समय उनके नीचे सोने से हमें मना क्यों किया जाता है। कहा जाता है कि इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है, जिसे लोग आज भी मानते हैं। लेकिन रात में पेड़ के नीचे नहीं सोने को लेकर वैज्ञानिक, प्राकृतिक और स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख भी किया जाता है।

 

1. वैज्ञानिक कारण

  • हम सभी जानते हैं कि रात में पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, क्योंकि दिन के समय पेड़ फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया करते हैं, जिसमें वे ऑक्सीजन छोड़ते हैं। लेकिन रात के समय, जब सूर्य का प्रकाश नहीं होता है, तो पेड़ श्वसन प्रक्रिया करते हैं। इस प्रक्रिया में पेड़ ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। इसीलिए रात में अगर हम पेड़ के नीचे सोते हैं, तो हमें सांस लेने में समस्या होती है, क्योंकि पेड़ के नीचे कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है।
  • इसके अलावा कुछ पेड़ जैसे- पीपल और बांस, रात में कम मात्रा में मीथेन जैसी गैस छोड़ते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। यह अस्थमा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए भी रात के समय पेड़ों के नीचे सोने से मना किया जाता है।

 

ये भी पढ़ें- घर में मोर पंख रखने से बदल जाएगी आपकी किस्मत की तस्वीर

2. जैविक कारण

रात के समय पेड़ों के नीचे कीड़े, मकौड़े, बिच्छू, सांप और अन्य छोटे मोटे जीव-जंतु रहते हैं। ऐसे में अगर हम रात के समय पेड़ के नीचे सोते हैं, तो ये हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा पेड़ों के नीचे कई बार मच्छर भी बहुत ज्यादा होते हैं, ऐसे में मच्छरों के काटने से हम डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

 

3. प्राकृतिक कारण

आंधी, तूफान के मौसम में अगर हम पेड़ के नीचे सोते हैं, तो पेड़ की डालियों के गिरने का खतरा रहता है, जो जानलेवा हो सकता है। इसके अलावा बारिश के समय पेड़ पर बिजली गिरने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि पेड़ बिजली को आकर्षित करते हैं। ऐसे में अगर आप रात के समय पेड़ के नीचे सोते हैं, तो आपको प्राणवायु देने वाले ये पेड़ आपके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- बिना नहाए क्यों नहीं जाना चाहिए रसोई में ? आज जान लीजिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

 

4. धार्मिक मान्यताएं

हमारी हिंदू परंपराओं में यह माना जाता है कि रात के समय पेड़ के नीचे सोना नकारात्मक होता है। क्योंकि रात में पेड़ के आसपास नकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है और साथ ही साथ भूत-प्रेतों का वास भी होता है, हालांकि विज्ञान इसमें विश्वास नहीं करता है। वहीं पीपल और बरगद जैसे पेड़ों के नीचे सोना रात में शुभ नहीं माना जाता।

 

पेड़ों का हमारे जीवन में महत्व, लेकिन सावधानी बरतना भी जरूरी

भले ही पेड़ों का हमारे जीवन में महत्व है, लेकिन उनके साथ जुड़ी सावधानियों को समझना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है। रात के समय पेड़ों के नीचे सोने से बचना न केवल स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान को भी दर्शाता है। इसीलिए यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण के महत्व समझते हुए उसकी सुरक्षा के लिए भी प्रयास करें। पेड़ के नीचे सोने से बचना एक छोटी सी सावधानी है, जो हमें संभावित खतरों से बचा सकती है और हमारे जीवन को बेहतर बना सकती है।

 

Artical Edited by Chhavi Mishra

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?