
America : अमेरिकी विदेश विभाग ने अमेरिकियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- भारत-पाक बॉर्डर और बलूचिस्तान की यात्रा न करें
-
Renuka
- March 9, 2025
America : अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से अपने नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के मुताबिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि- आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। इसी के साथ अमेरिकियों से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्या की यात्रा न करने के लिए भी कहा गया है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यात्रा से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अन्तर्गत कहा गया है कि- इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। अमेरिकियों से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है।
भारत-पाक बॉर्डर और बलूचिस्तान की यात्रा न करें
जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा, देश की नियंत्रण रेखा और बलूचिस्तान व खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि- लोगों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। साथ ही ट्रैवल एडवाइजरी में अमेरिकियों से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने के लिए कहा गया है, जिसमें आतंकवाद के कारण पूर्व संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (FATA) शामिल हैं।

हो सकती है संघर्ष की स्थिति
वहीं एडवाइजरी में भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा LoC के आसपास जाने से भी मना किया गया है। साथ ही अमेरिका ने कहा कि इन इलाकों में आतंकवादी समूह सक्रिय हैं और भारत-पाकिस्तान की सेनाएं सीमा पर मजबूत सैन्य उपस्थिति बनाए रखती हैं जिससे किसी भी समय संघर्ष की स्थिति बन सकती है।
पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह
बता दें कि स्तर 3 के यात्रा परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है, जबकि कश्मीर के पाकिस्तानी और भारतीय भागों को अलग करने वाली वास्तविक सीमा के पास स्थित दो अशांत प्रांतों और क्षेत्रों को स्तर 4 का खतरा बताया गया है। साथ ही इस परामर्श में कहा गया है कि- हिंसक चरमपंथी समूह पाकिस्तान में हमलों की साजिश रचते रहते हैं।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1653)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (697)
- खेल (341)
- धर्म - कर्म (521)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (535)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (405)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (187)
- दिल्ली (211)
- महाराष्ट्र (127)
- बिहार (102)
- टेक्नोलॉजी (164)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (85)
- शिक्षा (105)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (310)
- वीडियो (1021)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (1)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..