
आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: किस राशि को मिलेगा शुभ फल
-
Manjushree
- April 29, 2025
April 29 Today’s horoscope: 29 अप्रैल 2025, हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 28 अप्रैल रात्रि 09:11 से 29 अप्रैल शाम 05:31 तक रहेगी। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज परशुराम जयंती भी रहेगी।
आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन, कन्या राशि के लिए आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राशिफल 29 अप्रैल 2025 में वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर होगा। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज का ज्योतिष फल के अनुसार दैनिक राशिफल में हर व्यक्ति की राशि उसके जीवन की दिशा तय करने में मदद करती है। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार आइए जानते हैं आज की राशि भविष्यवाणी मेष से मीन तक में क्या कहती हैं?
मेष (Aries) आज का राशिफल
आज का राशिफल मेष राशि का आज का दिन व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगा लेकिन आज किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज परिजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा, कई बार अनचाहे खर्च भी करने पड़ सकते हैं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके पूरे होने की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें।
वृष (Taurus) आज का राशिफल
आज का राशिफल वृष राशि का दिन काफी व्यस्त भरा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सोच विचार में रहेंगे। बढ़ता हुआ खर्च आपको उलझन में डालेगा। आज किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है इसलिए शांति और धैर्य से काम लेना आपके हित में रहेगा। आज शाम का समय आपका मनोरंजन में बीतेगा। परिवार संग आज कहीं यात्रा की योजना बन सकती है।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
आज का राशिफल मिथुन राशि के लिए संपत्ति लाभ का अवसर है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो न जाएं। समाज में आज मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। परिवार के लोग भी आपकी बातों को महत्व देंगे, और आपकी सलाह का मानेंगे। सेहत पर ध्यान दें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बच्चों की शिक्षा के लिए आप समय निकालेंगे और उनके साथ मनोरंजक पल भी बिताएंगे।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
आज का राशिफल कर्क राशि के लिए आज साझेदारी में नया काम शुरू करना लाभकारी रहेगा, हालांकि जीवनसाथी से जुड़ा कोई मसला परेशानी का कारण बन सकता है। थोड़ा मन अशांत रहेगा। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यस्थल की समस्याओं को अनदेखा न करें और अपने कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और यथासंभव उधार लेने से बचें।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
आज का राशिफल सिंह राशि के लिए किसी धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है, वहीं परिवार में शादी या किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियां भी आपको उत्साहित करेंगी। जमीन-जायदाद और कानूनी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा, वरना परेशानी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक मामलों में उधार लेन-देन से दूरी बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जबकि प्रेमी के साथ एक सुंदर रोमांटिक शाम बिताने के संकेत हैं।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
आज का राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें। आपको कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभानी पड़ सकती है और किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्साहजनक रहेगा और व्यवसाय में अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। आप किसी रचनात्मक या मनोरंजक गतिविधि का भी आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में भी दिन रोमांटिक रहेगा और प्रेमी के साथ एक यादगार शाम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।
ये भी पढ़े- कैसा रहेगा मीन (Pisces) राशि वालों का साल 2025
तुला (Libra) आज का राशिफल
आज का राशिफल तुला राशि वालों के लिए कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। व्यापार में तकनीकी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और किसी खास काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों के साथ पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि के आसार हैं।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
आज का राशिफल वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और छात्रों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा। आपको कुछ नया सीखने और जानने का अवसर मिलेगा। कोई मित्र आपको निवेश से जुड़ी किसी योजना के बारे में जानकारी दे सकता है, लेकिन निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
आज का राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार करने वाले लोग किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ हाल ही में कोई दूरी बनी थी, तो वह खत्म होगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धन में आज का दिन लाभकारी होगा।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
आज का राशिफल मकर राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थी किसी नए शोध में भाग लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। आपको किसी जरूरी काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग मित्रता का फायदा उठा सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
आज का राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी छवि बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। समाज और राजनीति क्षेत्रों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। मित्र से आज आपको सहयोग मिलेगा। परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
आज का राशिफल मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज नया कार्य शुरू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपका मन पूजा, आध्यात्मिक कार्यों और ध्यान की ओर आकर्षित होगा, जिससे मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे, जो उनकी पढ़ाई में और रुचि बढ़ा सकता है। निवेश करने का विचार करने से पहले आज का दिन आपके पक्ष में कम है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1245)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (262)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (495)
- खेल (301)
- धर्म - कर्म (466)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (151)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (330)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (167)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (66)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (74)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (265)
- वीडियो (892)
- पंजाब (22)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..