Dark Mode
  • Monday 31 March 2025 10:15:47
आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

तुला राशि के नौकरी में प्रमोशन और मीन राशि वाले स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं

आज का राशिफल (Today's Horoscope) : आज का राशिफल सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए खास होने वाला है। 28 मार्च 2025 को कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। मीन राशि वाले स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि के लोग नया काम शुरू न करें।

 

मेष का राशिफल (Aries Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

मेष राशि के लोग आज किसी नए काम को करने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। युवाओं को कोई अच्छी उपलब्धि मिलने की संभावना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आप माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

 

वृषभ का राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

वृषभ राशि के लोगों के मन में आज उत्साह बना रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। युवाओं द्वारा किया गया कोई सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होगा। मित्रों अथवा परिजनों के साथ चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। यदि आपको किसी कानूनी मामले में समस्या आ रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आ सकते हैं।

 

मिथुन का राशिफल (Gemini Horoscope) 

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

मिथुन राशि के लोगों की आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा। राजनीति में किए गए प्रयास आपके बेहतर रहेंगे। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

 

कर्क का राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

 

कर्क राशि के लोगों के लिए आज दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी छोड़ी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस में योजनाओं के साथ-साथ कुछ नए उपकरणों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

 

सिंह का राशिफल (Leo Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

सिंह राशि के लोगों को किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। आपके शत्रु भी प्रबल रहेंगे। ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। आप अपने कामों से मेहनत को पूरा करेंगे, लेकिन आपको फल मिलने में समस्या अवश्य आएगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

 

कन्या का राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील देंगे, उन्हें परीक्षा में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। नए कार्य की शुरुआत को अभी स्थगित ही रखें। ऑफिस में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय लगाना पड़ सकता है।

 

तुला का राशिफल (Libra Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

तुला राशि के लोगों के रोजगार में कुछ बाधा आ सकती है, तो वह जल्द ही दूर होगी। आपको कामों में कठिनाइयां अधिक रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी विशेष काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी नई जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसायिक स्थल पर कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

 

वृश्चिक का राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

वृश्चिक राशि के लोगों को सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ नया करने के प्रयास रंग लाएंगे। घर परिवार में भी चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे, जिससे घर में शांति भरा माहौल रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों में सुधार लाएं। ऑफिस का माहौल उचित बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

धनु का राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। विदेशों से पढ़ाई-लिखाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। आपके अधिकारी भी आपके कामों को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में न उलझकर अपने कार्यों में ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पछतावा भी दे सकता है। आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

 

मकर का राशिफल (Capricon Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय और व्यय की तुलना में बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने आस-पड़ोस में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच-समझकर देना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।

 

कुंभ का राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

कुंभ राशि के लोगों के कामों में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह शीघ्र ही दूर होंगी। किसी नई नौकरी को करने की आपकी इच्छा प्रबल हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की आवश्यकता है। वरना थोड़ी सी गलती भी फायदे को नुकसान में बदल सकती है। आपके कल कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

 

मीन का राशिफल (Pisces Horoscope)

आज का राशिफल 28 March 2025: क्या है खास मेष से मीन राशियों के लिए आज

मीन राशि के लोगों की आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कामों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपके लिए वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की भी ऑफिस तथा सहयोगियों के बीच मान-सम्मान व साख बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिनको देखकर कार्यक्षेत्र में लोग भी हैरान रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?