Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 30 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि

Banke Bihariji 30 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि

Banke Bihariji 30 January Darshan :   बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 30 जनवरी 2025 और माघ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है। आज से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है, वहीं 9 दिन देवी दुर्गा की पूजा की करें। साथ ही मां दुर्गा को 16 शृंगार का सामान जरूर अर्पित करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता है कि- इस उपाय को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, साथ ही रिश्ते मजबूत होते हैं।

 

आज का पंचांग- 30 जनवरी 2025

पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- श्रवण, धनिष्ठा
सूर्योदय- 07:10 AM
सूर्यास्त - 05:59 PM
वार - गुरुवार

 

ये भी पढ़े- Maha Kumbh 2025 : कुंभ में नहीं जा पा रहे हैं तो न रखें मलाल, इस विधि से घर बैठे ही मिल जाएगा अमृत स्नान का पुण्य लाभ

 


निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?