
Guru Gobind Singh Jayanti : आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती, जानें सिख धर्म के 5 ककार कौन-कौन से है?
-
Renuka
- January 6, 2025
Guru Gobind : आज गुरु गोबिंद जयंती है जो मुख्य रूप से सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के जन्मतिथि के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। गुरु गोबिंद एक सिख धर्म के महान योद्धा, आध्यात्मिक गुरु , कवि और धर्म सुधारक थे। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए प्ररेणा का स्त्रोत है। इस दिन को सिख समुदायके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, और इसे पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
बता दें कि सिख समुदाय के अंतिम व 10वें गुरु गोबिंद का जन्म सन् 1666 में पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन हुआ था। इस तिथि के अनुसार इस साल गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज यानी 6 जनवरी 2025, सोमवार को मनाई जा रही है।
क्या है इस दिन का महत्व
सिख समुदाय के लिए यह दिन खास महत्व रखता है और इसलिए इसे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में भजन, कीतर्न और लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरु गोबिंद ने कई ऐसे उपदेश दिए जो कि व्यक्ति का जीवन बदल सकते है। उन्होंने सिख समुदाय के लिए 5 ककार के बारें में भी बताया था, जिसका आज भी नियमानुसार पालन किया जाता है।
आखिर कौन थे गुरु गोबिंद सिंह ?
आपको बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरु होने के साथ ही एक महान योद्धा, कवि, भक्त और आध्यात्मिक नेता थे, उन्होंने 1699 में बैसाथी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की और बाद में धर्म के लिए अपने समस्त परिवार का बलिदान किया।
खालसा पंथ के संस्थापक
गुरु गोबिंद सिंह खालसा पंथ के संस्थापक है उन्होंने 1699 में धर्म की रक्षा और अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए खालसा पंथ की स्थापना की । बता दें कि उन्होंने पांच प्याले चुने और अमृत छकाकर उन्हें खालसा बनाया। उन्होंने सिंह और कौर नाम का उपनाम दिया और सिखों को 5 ककार जिसमें- केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा घारण करने का आदेश दिया है। वहीं खालसा ने सिखों के बीच एकता और समानता को बढ़ावा दिया।
ये भी जानें- पीपल के पेड़ की पूजा के फायदे सुन चौंक जाएंगे आप, पितृ हो जायेंगे खुश
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..