
इमारत गिरी… पर क्या वजह सिर्फ बारिश थी या कुछ और?
-
Manjushree
- April 19, 2025
उत्तर पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: दिल्ली के शक्ति विहार में इमारत गिरी, रेस्क्यू जारी
सुबह तड़के उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढही। रात करीब 2.30 बजे मुस्तफाबाद के शक्ति विहार इलाके में चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढेर हो गई। दुर्घटनाग्रस्त इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
हादसा में करीब 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में अभी भी फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और फंसे हुए लोगों रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान जारी है। करीब तक घायल 10 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी करीब 10 से अधिक लोगो के मलबे में दबे होने की आसार बताई जा रही है। इलाके में बचाव कार्य जारी है।
सीसीटीवी फुटेज में भी इमारत गिरने की तस्वीर दिखी है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब ढाई बजे घर गिरने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पूरी बिल्डिंग ढही हुई मिली।
फायर डिविजन ऑफिसर ने बताया कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। जब तक हमारी वहां टीमें पहुंचीं, तब तक पूरी इमारत ढह चुकी थी। पहुंचते ही मलबे में लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हमारी टीमें फिलहाल घटनास्थल पर काम कर रही हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और विभिन्न सिविल एजेंसियां की तरफ से फंसे हुए लोगों को बचाने के टीम जुटी हुई हैं।
दिल्ली के दयाल पुर इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिरी। कई लोगो के दबे होने की आशंका... दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर। देर रात 2.50 गिरी बिल्डिंग pic.twitter.com/lbfYDLudur
— Suresh Jha (@jhasureshjourno) April 19, 2025
एक चश्मदीद ने बताया कि इमारत पुरानी या जर्जर हालत में नहीं थी बल्कि अच्छी कंडीशन में थी लेकिन यह प्लॉट 'L' शेप में था जो संभवत: बिल्डिंग के गिरने की एक वजह यह भी हो सकती है। शुक्रवार को भी दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, शुक्रवार रात को भारी बारिश और आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में इमारतों के गिरने की खबरें सामने आई हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..