
Haryana Budget Session : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, विपक्ष ने की बीजेपी को घेरने की तैयारी
-
Renuka
- March 7, 2025
Haryana Budget Session : हरियाणा विधानसभा का आज यानी 7 मार्च से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बता दें कि जिसके लिए विपक्षी दलों ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि- उनकी पार्टी इस सत्र में पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इसके अलावा सरकार के साढ़े चार महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज, 7 मार्च से शुरू हो रहा है। बता दें कि 15वीं विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। अब बजट होली के बाद 17 मार्च को पेश किया जाएगा। पहले बजट होली से पहले 13 मार्च को पेश किया जाना था। वहीं जानकारी के मुताबिक- विपक्षी कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, पेपर लीक, बढ़ते कर्ज, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विपक्ष ने की कई मुद्दों पर तैयारी
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि- कांग्रेस इस सत्र में पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- प्रदेश में एक के बाद एक परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं। जिससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खनन व एमबीबीएस परीक्षा के घोटालों का खुलासा हो रहा है। किसानों की फसलों को भारी बारिश से हुए नुकसान, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दे भी कांग्रेस द्वारा उठाए जाएंगे।

सीएम सैनी संभालेंगे कमान
हरियाणा सरकार पूरी तरह से तैयार है, बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी इसकी कमान संभालेंगे। वहीं पिछले कुछ दिनों से वह विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब तंज के साथ दे रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान उनकी यही कार्यशैली देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की जाने की संभावना है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1708)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (719)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (531)
- व्यवसाय (164)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (412)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (112)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (88)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (316)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..