Dark Mode
  • day 00 month 0000
Sunita Williams Return :  9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर किया लैंड

Sunita Williams Return : 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर किया लैंड

Sunita Williams Return :  भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Return) अंतरिक्ष से करीब 9 महीने बाद धरती पर लौट आई है। बता दें कि सुनीता को लाने के लिए स्पेसएक्स ने Crew-10 मिशन लॉन्च किया गया था। जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स और उनके तीन सहकर्मियों ने सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे स्पलैशडाउन किया है ।

 

 

Sunita Williams Return :  9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर किया लैंड

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी हो चुकी है, Sunita Williams को लेकर ड्रैगन कैपसूल धरती पर पहुंच चुका है। वहीं ISS का ड्रैगन कैपसूल आज यानी बुधवार को फ्लोरिडा में लैंड किया। वहीं विलियम्स के साथ ही उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है। Sunita Williams और बुच विल्मोर नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे।

 

 

ये भी पढ़े- 286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी286 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी

Sunita Williams Return :  9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर किया लैंड

जानकारी के अनुसार NASA ने Sunita Williams और बुच विल्मोर की वापसी का सीधा प्रसारण किया है। वहीं अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर दुनियाभर की नजरें थीं। सब उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दुआ कर रहे थे। बता दें कि जैसे ही स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र के ऊपर कुछ दूरी पर रह गया तो पैराशूट खुल गए। शुरू में दो पैराशूट दिखाई दिए, फिर कुछ सेकेंड के बाद पूरे चार पैराशूट दिखाई दिए। पैराशूट खुलने के बाद कैप्सूल धीरे-धीरे नीचे उतरने के लिए पर्याप्त रूप से धीमा हो जाता है। कुछ ही देर में कैप्सूल समुद्र में सुरक्षित स्पलैशडाउन कर लेता है।

 

 

Sunita Williams Return :  9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर किया लैंड

बता दें कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बीते साल 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। वहीं उनका मिशन केवल एक सप्ताह का ही था, लेकिन स्पेस स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण नासा को स्टारलाइनर को खाली करके अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में शिफ्ट कराना पड़ा था। साथ ही तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी इस साल फरवरी तक के लिए टाल दी गई थी।

 

ऐसी ही और रोचक खबरों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?