
New Year 2025 : सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 16 बार किया नए साल में प्रवेश, पिछले साल 2024 से फंसी सुनीता
-
Renuka
- January 1, 2025
Sunita Williams : 2024 के खत्म होने के साथ ही भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने अंतरर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सवार क्रू के सदस्य नए साल का जश्न मनाया। एक्सपीडिशन 72 क्रू पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखेगा, क्योंकि वे लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर 2025 में प्रवेश करेगा। बता दें कि विलियम्स जून 2024 से बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर हैं। उन्हें इस मिशन का ISS कमांडर नियुक्त किया गया था। ये मिशन एक 8 दिन का था, लेकिन विलियम्स अपनी टीम के साथ अभी भी अंतरिक्ष में ही फंसी हुई हैं।
सुनीता विलियम्स ने ISS में मनाया न्यू ईयर
नए साल का जश्न मनाने के अलावा विलियम्स और उनके चालक दल ने हाल ही में क्रिसमस के लिए उत्सव की शुभकामनाएं साझा की हैं, जो घर से दूर होने के बावजूद उनकी छुट्टियों की भावना को दर्शाता है। बता दें कि इन अंतरिक्ष यात्रियों ने विभिन्न छुट्टियों की परंपराओं में भाग लिया है, जिसमें सजावट और विशेष भोजन तैयार करना शामिल है, साथ ही वे आईएसएस पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान भी कर रहे हैं।
सूर्यास्त की तस्वीरों को किया साझा
बता दें कि सुनीता विलियम्स के साथ उनके साथी एलेक्सी ओवचिनिन, बुच विल्मोर, इवान वैगनर, डॉन पेटिट, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और निक हेग भी फंसे हुए हैं। हालांकि स्पेस स्टेशन पर मौजूद सुनीता विलियम्स लगातार धरती पर लोगों से बातचीत करतीं हैं और अपने अनुभव दुनिया से शेयर करतीं हैं। ISS ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि- जैसा कि आज 2024 समाप्त हो रहा है, एक्सप 72 चालक दल नए साल की शुरुआत करते हुए 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखेगा।
ISS ने सूर्यास्त की तस्वीरों को साझा किया है। स्पेस स्टेशन के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया, 2024 खत्म होने के साथ ही सुनीता और उनके साथियों को नए साल पर 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का मौका मिलेगा। यह सूर्यास्त की कुछ तस्वीरें हैं, जो पिछले वर्षों में कक्षीय स्टेशन से खींची गई थीं।
Spacewalking into 2025 🧑🚀
— NASA's Johnson Space Center (@NASA_Johnson) December 31, 2024
As we look forward to the #NewYear, take in new perspectives and keep exploring beyond. What are you looking forward to in 2025? pic.twitter.com/bgxVoh1Bqy
विलियम्स ने अंतरिक्ष में ही मनाई थी दीवाली
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ने "पृथ्वी से 260 मील ऊपर आई.एस.एस. पर" दीवाली मनाई थी। वहीं नासा के मुताबिक- सुनीता ने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं, और वह सबसे अधिक बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री हैं।
कब आएंगी पृथ्वी पर
सुनीता और बैरी विलमोर को फरवरी 2025 में लौटना था, लेकिन स्पेस एक्स के क्रू-10 मिशन में देरी के कारण अब उनकी वापसी मार्च तक टल गई है, Crew-10 मिशन का क्रू उन्हें रिलीव करेगा। बता दें कि सितंबर में Crew-9 के दो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे, जिनके यान में सुनीता और बैरी के लिए दो सीटें खाली रखी गई थीं। अब Crew-9 के सभी चार सदस्य एक साथ मार्च 2025 में पृथ्वी पर लौटेंगे।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (749)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (29)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..