Dark Mode
  • day 00 month 0000
Today Weather : देशभर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, राजस्थान में हो रही ओस की बारिश

Today Weather : देशभर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, राजस्थान में हो रही ओस की बारिश

Weather Update :  दिल्ली एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का लगातार प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद के लिए कोल्ड डे की चेतावनी भी दी है। साथ ही नए साल यानी 1 जनवरी को जमा देने वाली ठंड का अनुमान लगाया है। साथ ही सूरज के निकलने की संभावना भी कम नजर आ रही है।


दिल्ली के मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने तथा अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकांश स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा और अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, लेकिन शाम और रात में इसकी रफ्तार फिर से घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।


राजस्थान में कड़ाके की सर्दी
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। साथ ही राजस्थान कई क्षेत्रों में ओस की बारिश हो रही है। वहीं जयपुर मौसम केन्द्र ने कई स्थानों पर कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की। राजस्थान के माउंट आबू ने फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली, पोलो ग्राउंड पर फिर से बर्फबारी हुई।


पंजाब और हरियाणा का तापमान
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरन का अहसास कर रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक- दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब के अमृतसर में दिन का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 16 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस समेत फरीदकोट और मोहाली में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


जानें अन्य राज्यों के हाल
बारिश की वजह से यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में दिनभर चल रही शीतलहर और आसमान में छाए बादल की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही कोहरा छाए रहने की वजह से ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?