
Sarojini Naidu : देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का आज हुआ था निधन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान
-
Renuka
- March 2, 2025
Sarojini Naidu : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता, कवियत्री और देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू थीं। 02 मार्च यानी आज के दिन सरोजिनी नायडू का निधन हो गया था। इनकी ओजस्वी वाणी और मधुर कविताओं की वजह से 'भारत कोकिला' कहा जाता था। वह एक राजनीतिक नेता ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की भी प्रतीक थीं। सरोजिनी नायडू का जीवन संघर्ष, साहस और प्रेरणा से भरा था।
देश की पहली महिला राज्यपाल
इतिहास के पन्नों में 02 मार्च, 1949 का दिन सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज हुआ है। यह एक राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू बनी। इसी के साथ यह देश की पहली महिला राज्यपाल बनीं। सरोजिनी नायडू की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वतंत्रता संग्राम में योगदान

बता दें कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुई थीं। वहीं जानकारी के मुताबिक साल 1915 से 1918 तक उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों में यात्रा की और भारत की महिलाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। इसके बाद उन्होंने फिर साल 1919 में रॉलेट एक्ट के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया। वहीं साल 1925 में वह राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं और साल 1930 में उनको नमक सत्याग्रह के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। साल 1942 में सरोजिनी नायडू ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और इस दौरान उनको फिर से जेल यात्रा करनी पड़ी।
कब हुआ इनका जन्म
13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ। इनके पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय, जो कि हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। वहीं मां का नाम बरदा सुंदरी था, जो कि एक कवियत्री थीं। बता दें कि सरोजिनी नायडू की शुरूआती शिक्षा पहले मद्रास और फिर किंग्स कॉलेज में हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई लंदन और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पूरी हुई।
इनकी उपलब्धियां
बता दें कि सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं और वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त हुईं। इसके अलावा उनको कवि के रूप में 'भारत कोकिला' का खिताब मिला था। सरोजिनी नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इनका निधन यूपी के राज्यपाल पद पर रहते हुए 02 मार्च 1949 हो गया था।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1205)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (321)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (883)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..