
राजस्थान के मुख्यमंत्री पर भड़के सोनू निगम, कहा- जाना ही है तो शो में आया ना करो
-
Anjali
- December 10, 2024
राइजिंग राजस्थान के पहले दिन की शाम सुहाने गीतों और राजस्थान की शौर्य गाथाओं के नाम रही। इस दौरान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। होटल रामबाग पैलेस में पर्यटन विभाग की ओर से बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने एक से बढ़कर एक गीत पेश करते हुए वहां मौजूद उद्योगपतियों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और जयपुराइट्स का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने हिट गानों को पेश करते हुए खूब चर्चा बटोरी और अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मैं हूं ना से लेकर लाल सिंह चढ्ढा के गानों को सुनाते हुए सोनू निगम ने अपनी खास उपस्थित दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद सोनू निगम नाराज दिखे और सीएम- डिप्टी सीएम के साथ मंत्रियों और नेताओं पर जमकर बरसे। सोनू निगम ने तो यहां तक कह दिया कि आपलोग ऐसे कार्यक्रम में न आया करें। अगर आते हैं तो शो शुरू होने से पहले ही चले जाएं।
क्या है पूरा मामला
राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में सोनू निगम अपनी गायकी से समां बांध रहे थे, लेकिन बीच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य डेलीगेट्स उठकर चले गए। यह घटना सोनू निगम को बहुत चुभी और उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की। उन्होने कहा कि अगर आप लोगों को जाना ही था तो पहले ही चले जाते, शो के बीच में छोड़कर जाना ठीक नहीं है। मुझे पता है कि आप लोगों के पास बहुत काम होता है, लेकिन कला का सम्मान आपलोग नहीं करेंगे तो और कौन करेगा? सोनू निगम ने आगे कहा कि शो इतना अच्छा चल रहा था, और आपलोग बीच में छोड़कर चले गए। इस तरह दुनिया में कहीं नहीं होता है। अमेरिका में भी नहीं होता है। अगर आप लोगों को जाना ही होता है तो शो शुरू होने से पहले ही चलें जाएं। उन्होंने कहा कि शो के बीच ही सीएम साहब चले गए। उनके साथ डेलीगेट्स भी चले गए। ऐसे में निवेदन है कि आपलोग शो में आया ना करो, आगर आते हो तो शो शुरू होने से पहले चले जाओ।
धमाकेदार रही राइजिंग राजस्थान की शुरुआत
राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम थे, जिसमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ। इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण सोनू निगम की लाइव प्रस्तुति थी। देश-विदेश से आए मेहमानों ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। इस कार्यक्रम के जरिए राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना चाहता था। साथ ही निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने का भी लक्ष्य था।
लाइट एंड साउंड से शो की शुरुआत
बता दें कि शाम की शुरुआत राजस्थान की वीरगाथाओं और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो से हुई। महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और मीरा बाई जैसे महानायकों की कहानियों को जीवंत किया गया। इस शो ने दर्शकों को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया।
सोनू निगम ने बांधा समां
इसके बाद सोनू निगम ने मंच संभाला और अपने गीतों से समां बांध दिया। मेरा रंग दे बसंती चोला, सरफरोशी की तमन्ना,मैं शायर तो नहीं, और क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम जैसे गीतों पर दर्शक झूम उठे। सोनू निगम के सुरों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपनी भड़ास भी निकाली। सीएम के साथ-साथ मंत्रियों और नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
सीएम के साथ ये लोग रहे मौजूद
बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित कई देसी-विदेशी डेलीगेट्स मौजूद रहे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (679)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (255)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (327)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (108)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (155)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (522)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..