
पढ़िए आज 4 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- August 4, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह मुलाकात संसद में जारी गतिरोध, बिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर विपक्ष की चर्चा की मांग और अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव की पृष्ठभूमि में हुई।
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के साथ मिलकर तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया। इन ट्रेनों में भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया भ्रष्ट और भेदभावपूर्ण थी, जिसमें पैसों का लेन-देन होता था। उन्होंने बताया कि उस दौर में प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट थी और दंगे, अराजकता व गुंडागर्दी चरम पर थी। योगी ने निष्पक्ष भर्तियों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
- BJP सांसद संबित पात्रा ने RJD नेता तेजस्वी यादव के नाम मतदाता सूची से गायब होने के दावे पर जवाब दिया कि तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना EPIC नंबर दिया और वेबसाइट पर नाम दिखाने को कहा। पात्रा ने बताया कि नियमों के अनुसार EPIC नंबर डालने पर नाम और पूरी जानकारी सामने आ जाती है, जो इस दावे को गलत साबित करती है
- वाराणसी में लगातार बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटा है।
- देहरादून में आयोजित 'नियुक्ति पत्र वितरण समारोह' में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के तहत 43 परिचालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही सिंचाई विभाग में 129 जूनियर इंजीनियर और 159 जूनियर ट्यूबवेल सहायक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
- राज्य में लगातार वर्षा और नदियों के बढ़ते जलस्तर की स्थिति पर पटेल भवन स्थित आपातकालीन संचालन केंद्र से नीतीश कुमार ने अपडेट लिया। किसानों को अच्छी बरसात से लाभ मिल रहा है, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।
- उत्तर प्रदेश के गोण्डा में एक वाहन हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और चार लोग बचाए गए। पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।
- दिल्ली CM रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में “जन सेवा केंद्र” का लोकार्पण कर इसे जनता की सेवा हेतु समर्पित किया गया। यह केंद्र ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प के तहत आम जन की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनेगा।
- पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है, उनके बारे में आयोग को पारदर्शिता बरतनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि क्या उन लोगों को कोई नोटिस भेजा गया या किस प्रक्रिया के तहत उन्हें मृत या स्थानांतरित घोषित किया गया।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मीडिया परिवार के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतिभा का सम्मान, मध्यप्रदेश सरकार की पहचान है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1864)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (771)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (566)
- व्यवसाय (167)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (205)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (94)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (341)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (3)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%