Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  4 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 4 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में बहादुरी दिखाने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा जवानों और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इन जवानों ने 19 दिनों तक चले अभियान में 30 से अधिक नक्सलियों को मारकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

 

  • भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-जर्मनी सहयोग, यूरोपीय संघ के साथ संबंध और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों का व्यापार लगभग 50 अरब यूरो है और इसे दोगुना करने की संभावना है।

 

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने UMEED सेंट्रल पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल वक्फ संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा। इससे वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में सुधार और बेहतर निगरानी संभव होगी।

 

  • दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में टैक्स ढांचे को सरल बनाने और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बैठक आर्थिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है

 

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पावर कंपनियों के संयुक्त भवन का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। 217 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन हरित ऊर्जा से युक्त होगा। उन्होंने निद्युत विभाग, पावर कंपनियों और जनता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

 

  • उत्तर प्रदेश में सपा छात्र संघ ने बाराबंकी की घटना के विरोध में राजभवन के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ABVP छात्र श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की LLB डिग्री विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम उषा योजना के तहत 100 करोड़ रुपये के विभिन्न काम शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार सृजन पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही नए कोर्स शुरू करने और छात्रों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा हुई।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ IIT कानपुर द्वारा आयोजित 'समन्वय' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संस्थान की छह दशक की उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा की सराहना की और नवाचार व तकनीकी विकास में इसके योगदान को रेखांकित किया।

 

  • RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, कहा कि किसी की मां को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। उन्होंने भाजपा पर सदन और सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।

 

  • भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड ने रणनीतिक तैयारियों और सुरक्षा उपायों को लेकर अहम गतिविधियों को अंजाम दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने और सैनिकों की युद्ध क्षमता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?