
पढ़िए आज 3 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- September 3, 2025
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और आत्मकेंद्रित नीतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष की पहली तिमाही में 7.8% की जीडीपी वृद्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सभी अपेक्षाओं से बेहतर है और भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि बैंकों की भूमिका किसानों को सशक्त बनाने, एमएसएमई को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय सेवाएं पहुँचाने में अहम है। उन्होंने डिजिटल साक्षरता और इंटरनेट एक्सेस जैसी चुनौतियों पर ध्यान दिलाया और बैंकों से भारत के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।
- नई दिल्ली में 12 दिवसीय ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप का उद्घाटन हुआ, जिसमें देशभर के 17 डायरेक्टरेट्स से आए करीब 1500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस दौरान बाधा दौड़, नक्शा पढ़ना, फायरिंग और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- जम्मू के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश ने जलजमाव, ट्रैफिक जाम और आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं बढ़ा दी हैं, वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने की आध्यात्मिक यात्रा के बाद लद्दाख से धर्मशाला लौट आए हैं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और चिंतन सत्रों में हिस्सा लिया। दलाई लामा के स्वागत के लिए धर्मशाला में भक्तों की भीड़ जुटी।
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में नव-नियुक्त PGT शिक्षकों, सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) और लैब सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है।
- BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक बनने के लिए Expression of Interest (EOI) आमंत्रित किया है। अब कंपनियां टीम का प्रमुख प्रायोजक बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह कदम BCCI की कमाई और व्यापार को मजबूत करने के लिए लिया गया है।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी फ्लाइओवर और यमुना प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर, तराई क्षेत्रों से निकाले गए परिवारों से मिलकर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रहने, भोजन, पानी और दवा की पूरी व्यवस्था की गई है और नालों व यमुना की डी-सिल्टिंग से पानी का बहाव सुरक्षित है।
- केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि भारत में पूरा सेमीकंडक्टर निर्माण इकोसिस्टम आ रहा है। उन्होंने बताया कि डिज़ाइन भारत की ताकत है और अब इसे मैन्युफैक्चरिंग भी साथ मिला रही है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक स्तर पर चिप्स का उत्पादन जल्द शुरू होगा।
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में उर्वरक की आपूर्ति को लेकर किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्टॉक मांग से अधिक है। उन्होंने कृषि विभाग से जुड़ी समस्याओं का उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
- भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने मिस्र के मोहम्मद नागिब मिलिट्री बेस में Bright Star 2025 बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास के तहत संयुक्त फायरिंग, कॉम्बैट मेडिक और CBRN युद्ध प्रशिक्षण किया। प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान और अंतर-संचालन प्रशिक्षण शामिल था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%