
पढ़िए आज 25 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 25, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन दौरे के दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उनके गर्मजोशी भरे स्वागत पर दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीयों का स्नेह और भारत की प्रगति के प्रति उनका जुनून वाकई दिल को छू लेने वाला है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों के साथ हुए हालिया समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि यूरोपीय सहयोगी 100% सैन्य उपकरणों की लागत अमेरिका को चुकाएंगे। ट्रंप ने बताया कि इन हथियारों का बड़ा हिस्सा यूक्रेन भेजा जाएगा। यह बयान वॉशिंगटन में एक सम्मेलन के दौरान दिया गया।
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और नेवल ग्रुप के बीच एक अहम करार हुआ है। इस समझौते के तहत DRDO द्वारा विकसित स्वदेशी ऊर्जा प्रणाली प्लग्स को भारतीय नौसेना की कलवरी क्लास पनडुब्बियों में लगाया जाएगा। खास बात यह है कि ये पनडुब्बियां पूरी तरह भारत में बनी हैं
- पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट से लाखों नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं और बेईमानी तय है, तो RJD चुनाव बहिष्कार पर गंभीरता से विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि सभी दलों से बातचीत कर यह फैसला लिया जा सकता है।
- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट इलाके में एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
- गुजरात के बनासकांठा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि भारत को दुनिया में अलग पहचान मिल चुकी है। पहले कई देश भारत को मान्यता देने को तैयार नहीं थे, लेकिन अब वे भारत का उल्लेख किए बिना आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति अब पहले से काफी मजबूत हुई है।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।
- पटना में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ राजापुर के पास प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोका और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
- करगिलविजयदिवस पर सेना के वीर पूर्व अधिकारी मेजर जनरल अशीम कोहली (सेना मेडल) ने द्रास स्थित ऐतिहासिक करगिल वॉर मेमोरियल में पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल थासगाम के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने करगिल युद्ध से जुड़ी बातें साझा कीं और छात्रों को देशभक्ति की प्रेरणा दी।
- निति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने HLPF में भारत की तीसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (VNR) पेश की। उन्होंने भारत की गरीबी उन्मूलन, वित्तीय समावेशन और महिला-नेतृत्व वाले विकास में प्रगति को रेखांकित किया। यह उपलब्धियां डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेटा आधारित नीतियों से संभव हुईं।
- दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। उन्होंने घोषणा की कि राजधानी में सात नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कदम दिल्ली की प्राथमिक से लेकर सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1801)
- अपराध (136)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (752)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (549)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (432)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (142)
- बिहार (131)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (330)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%