
पढ़िए आज 2 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- September 2, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं बैठक को संबोधित किया, जहां उन्होंने सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर के तीन स्तंभों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानदंड खत्म करने और ठोस कार्रवाई की अपील की।
- गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के विक्रम चौक और तवी ब्रिज पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
- पटना में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन से चुनाव छीना गया और लोकसभा के बाद जोड़े गए नए मत सीधे भाजपा को मिले।
- दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। कालिंदी कुंज स्थित ओखला बैराज पर पानी का स्तर 200 मीटर तक पहुंचने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है और प्रशासन सतर्क हो गया है।
- चंपावत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर और बनबसा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और नाव से सुरक्षित निकाले गए परिवारों को राहत दिलाने का भरोसा दिया।
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के 65वें स्थापना दिवस पर संस्था को बधाई दी और कहा कि बीते 6.5 दशकों से NCERT ने भारत के ज्ञान को समृद्ध किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नई पाठ्यपुस्तकों को शामिल कर वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहा है।
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में COP30 प्रेज़िडेंट डिज़िगनेट एम्बेसडर आंद्रे कोरेया दो लागो और उनकी टीम के साथ मुलाकात की। बैठक में ग्लोबल गोल ऑन अडॉप्टेशन, NDCs की स्थिति और इस वर्ष की प्रेसिडेंसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
- केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में India Mobile Congress (IMC25) एप्लिकेशन लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र आज वैश्विक कनेक्टिविटी का प्रमुख चालक बन गया है, जो केवल सूचना आदान-प्रदान ही नहीं बल्कि व्यापार, रोज़गार को भी सशक्त बना रहा है।
- झारखंड में BJP महिला मोर्चा और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और RJD समर्थकों द्वारा PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय पर सुरक्षा प्रबंधन के दौरान हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।
- एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप में कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से हराया। यह मैच पूल बी के तहत राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बिहार में खेला गया। कोरिया की यह जीत प्रतियोगिता में उसकी स्थिति को मजबूत करती है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में विक्रमादित्य वैदिक क्लॉक और इसकी मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया। यह घड़ी पारंपरिक भारतीय पंचांग प्रणाली को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%