Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 16 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 16 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कटक स्थित रेवेंशॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और रेवेंशॉ गर्ल्स हाई स्कूल की तीन इमारतों के पुनर्विकास का शिलान्यास भी किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास को प्रेरणादायक बताया और छात्रों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

  • लखनऊ के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के चालक दल ने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताने के बाद ड्रैगन अंतरिक्ष यान से सुरक्षित पृथ्वी पर वापसी की। उनके लौटने पर लखनऊ में परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताई। यह मिशन भारत के लिए गर्व का क्षण बना।

 

  • लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था और साफ नीयत से निवेश का माहौल बना है। राज्य को अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। योगी ने कहा कि ये निवेश प्रदेश के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर लेकर आएंगे।

 

  • पटना में तेजस्वी यादव ने NDA पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने जो भी वादे किए, उन्हें कभी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और अब बिहार से NDA की विदाई तय है। तेजस्वी ने जनता से बदलाव का आह्वान किया।

 

  • नई दिल्ली में 'मिशन विकसित भारत 2047 में CSR की भूमिका' विषय पर 12वें राष्ट्रीय CSR सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्योग जगत से CSR गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सामाजिक-आर्थिक ऑडिट कराने की अपील की।

 

  • मुंबई के BKC में टेस्ला के पहले एक्सपीरियंस सेंटर का सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दौरा किया, जहां टेस्ला की सीनियर रीजनल डायरेक्टर इसाबेल फैन ने उन्हें Model Y की एडवांस फीचर्स और कंपनी की सस्टेनेबल मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। फडणवीस ने इसे भारत में ई-मोबिलिटी क्रांति की अहम शुरुआत बताया

 

  • भारत का पहला डिजिटल नोमैड विलेज सिक्किम के याकतेन गांव (पाक्योंग जिले) में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन विधायक और महिला, बाल, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के सलाहकार पामिन लेप्चा ने किया। यह पहल रिमोट वर्किंग को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए की गई है।

 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भेंट की और उत्तराखंड की 21 प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई में 'Invest In Madhya Pradesh, Business Forum' में वैश्विक उद्यमियों को आत्मनिर्भर-विकसित मध्यप्रदेश की यात्रा में भागीदार बनने का न्योता दिया। MPIDC ने IACCIA और TEXMAS के साथ महत्वपूर्ण MoU किए, जो राज्य में निवेश, रोजगार और तकनीक के नए अवसर खोलेंगे

 

  • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कुंभारजुवा मैदान के पुनर्निर्माण के तहत इनडोर हॉल और जिम्नेजियम की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक राजेश फालदेसाई, गोविंद गावड़े और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। यह परियोजना आने वाले वर्षों में खेल, संस्कृति और सामुदायिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनेगी।

 

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अब तक 1,19,548 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, जिसमें 84,743 बीघा जमीन वन और नेशनल पार्क क्षेत्रों की है।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें :The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?