Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 15 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 15 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल-स्टे ब्रिज ‘शरावती ब्रिज’ का उद्घाटन किया। ₹472 करोड़ की लागत से बने इस 6 किलोमीटर लंबे पुल से सागर और होसानगर तालुका के कई गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

 

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा अपनी भाषा में मिलने से उनका मौलिक विकास होता है और वही भविष्य के वैज्ञानिक, जैसे डॉ. कलाम, बन सकते हैं।

 

  • नई दिल्ली में नीति आयोग ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए ‘Trade Watch Quarterly’ रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी किया। आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत की व्यापार स्थिति, वैश्विक मांग-आपूर्ति, सेक्टोरल परफॉर्मेंस और उभरते व्यापार अवसरों की समग्र झलक दी गई है।

 

  • यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को शामिल किए जाने पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई विधान भवन में महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार सहित कई सहयोगी मौजूद रहे। फडणवीस ने इस ऐतिहासिक क्षण को महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात बताया।

 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई में टेक्सटाइल मर्चेंट्स ग्रुप (TEXMAS) का अवलोकन कर ग्रुप पदाधिकारियों से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में व्यापार नेटवर्किंग, नीति संवाद, विवाद समाधान और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों के आयोजन जैसे अहम विषयों पर बात हुई।

 

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने चोडण-रिबंदर रूट पर दो नई RoRo फेरी “गंगोत्री” और “द्वारका” का उद्घाटन किया। इन फेरी सेवाओं से लोगों को अब कम इंतजार करना पड़ेगा और सफर भी ज्यादा आरामदायक होगा।

 

  • बिहार-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की घुसपैठ को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी घुसा है तो इसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी इन्हीं विदेशियों के दम पर चुनाव जीतती रही है

 

  • AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीते 30 वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान कभी धार्मिक टकराव नहीं हुआ, चाहे दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके ही क्यों न हों। उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालु हर साल शांतिपूर्वक गंगाजल लेकर गांव और मंदिर पहुंचते हैं।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ में उपमुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी का आशीर्वाद लिया।

 

  • हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने धर्मपुर और मंडी समेत कई इलाकों में भयंकर तबाही मचाई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने चिंता जताई है

 

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में  चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 'पवित्र ग्रंथों की बेअदबी रोकथाम बिल-2025' को मंजूरी दी गई। अब अगर कोई श्री गुरु ग्रंथ साहिब, गीता, कुरान या बाइबल जैसे धार्मिक ग्रंथों की अनादर करेगा, तो उसे उम्रकैद तक की सजा मिल सकती है।

 


ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?