
पढ़िए आज 14 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 14, 2025
- लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की प्रतिमा और डाक टिकट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चंद्रभानु गुप्ता जैसे नेताओं ने देश और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत नींव रखी है। राजनाथ सिंह ने उन्हें राष्ट्र को दिशा देने वाला महान नेता बताया।
- भोपाल में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख से ज्यादा युवाओं को सीधे सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम बताया।
- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैथल में आयोजित ‘हाफ मैराथन’ के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा नशा मुक्त समाज की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जब युवा स्वस्थ होंगे, तभी विकसित भारत और विकसित हरियाणा का सपना पूरा होगा।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर में Temasek Holdings के चेयरमैन-डिज़िग्नेट टीओ ची हीन से मुलाकात की और भारत में चल रहे बदलाव व निवेश अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने सिंगापुर को भारत की "Act East Policy" का केंद्र बताया। साथ ही सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से भी मुलाकात की।
- श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने अनुराधापुरा के एलापथगामा गांव में 90 नए घरों का उद्घाटन किया। ये घर भारत की मदद से बनी ‘श्री शोभिता नाहिमिगामा परियोजना’ के तहत तैयार किए गए हैं। यह पहल भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत दोस्ती, सांस्कृतिक रिश्तों और लोगों के भले के लिए मिलकर किए जा रहे काम की एक शानदार मिसाल है।
- दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने पल्ला पहुंचकर मानसून तैयारियों और यमुना नदी की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की मौजूदगी को प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया और कहा कि काम तेज गति से हो रहा है। वर्मा ने इसे दिल्ली के लिए सुनहरा अवसर बताया क्योंकि सभी सरकारें एक ही पार्टी की हैं।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वे 19 जुलाई तक यूएई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे, जहां निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
- CM Devendra Fadnavis ने शहरी नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब जंगलों में नक्सली कैडर खत्म होने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए सोच-समझकर विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में शहरी कैडर तैनात किए गए ताकि वहां अराजकता फैलाई जा सके। ये एक रणनीतिक साजिश थी, जो लंबे समय से रची जा रही थी।
- पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बावजूद आयोग ने दस्तावेजों में लचीलापन नहीं अपनाया और बिना दस्तावेजों के कितने प्रपत्र अपलोड हुए, यह भी साफ नहीं किया।
- देहरादून में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड का अभियान एक सामाजिक उत्सव है और इसे पूरे राज्य में मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक उत्तराखंड के हर कोने से भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
- J&K उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दशकों से न्याय का इंतज़ार कर रहे आतंक पीड़ित परिवारों को नौकरी की नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन हर ऐसे पीड़ित परिवार के दरवाज़े तक पहुंचेगा और पुनर्वास व आजीविका की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1730)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (335)
- दुनिया (723)
- खेल (349)
- धर्म - कर्म (534)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (415)
- हरियाणा (54)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (190)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (138)
- बिहार (115)
- टेक्नोलॉजी (166)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (319)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%