Dark Mode
  • Sunday 1 June 2025 04:47:39
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 15 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...

Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 15 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...

Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 15 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...

 

  • टोंक जिले के डिग्गी धाम में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने डिग्गी कल्याण जी को रंग गुलाल अर्पित की और अपने परिवार के लिए मंगल कामना कर होली के गीतों पर झूमते हुए होली मनाई।

 

  • होली के त्यौहार पर प्रदेश सरकार में मंत्री भी होली के रंग में रंगे नजर आए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंदिरा विहार स्थित अपने आवास पर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

 

  • जोधपुर शहर में सदियों से माली समाज की ओर से निकाली जाने वाली रावजी की गेर में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की एक गाड़ी पर अनजान शख्स ने हमला कर दिया। देर शाम हुई इस घटना को केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मामले में नागोरी बेरा के प्रमोद कच्छवाहा ने पुलिस पूछताछ में गलती से कांच फोड़ने की बात स्वीकार की है।

 

  • यहां बहरोड़ में शराब के नशे में धुत एक एम्बुलेंस चालक करीब 300 किलोमीटर तक एम्बुलेंस को भगा ले गया। इसकी जानकारी मिलते ही एंबुलेंस में लगे जीपीएस की मदद से बहरोड़ के शाहजहांपुर में एंबुलेंस चालक को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर सीकर के पिपराली से नशे में ही एंबुलेंस को ड्राइव कर ले गया था। इसकी सूचना 108 कंट्रोल रूम पर दी गई थी।

 

ये भी पढ़ें- धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन, हुए विभिन्न आयोजन

 

  • झुंझुनू की रोड नंबर 3 पर स्थित एसबीआई एटीएम से कुछ बदमाश करीब 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात शनिवार देर रात करीब 3 बजकर 11 मिनट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले इलाके की रैकी की और फिर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया, फिर कटर मशीन से एटीएम काटकर नकदी ले उड़े।

 

  • धुलंडी के अगले दिन आज बीकानेर पुलिस के जवानों ने होली मनाई। इस रंगारंग कार्यक्रम में बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी और शांति पूर्ण होली मनाने में जनता के सहयोग के लिए आभार जताया।

 

  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईफा अवॉर्ड्स और बजट घोषणाओं को लेकर सरकार पर तंज कसा। नेता प्रतिपक्ष के माधुरी दीक्षित को सेकेंड दर्जे का कलाकार बताने वाले बयान पर गहलोत ने कलाकारों को दर्जे में नहीं बांटने की सलाह दी।

 

  • आमतौर पर धुलंडी के अगले दिन प्रदेशभर की पुलिस लाइन में पुलिस के जवान होली मनाते हैं और होली के उल्लास में डूबे नजर आते हैं। लेकिन इस बार प्रदेश के कई जिलों में पुलिस के जवानों ने होली का बहिष्कार किया। जानकारी के मुताबिक डीपीसी सहित कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर लेवल तक कई मांगों को लेकर पुलिस के जवान होली का बहिष्कार करते दिखे। आरोप है कि सरकार की ओर से इनकी मांगों पर कोई तवज्जो नहीं दी जा रही।

 

ये भी पढ़ें- राजस्थान की राजनीति में उभरता नया गठजोड़, पायलट और बेनीवाल

 

  • रणथंभौर टाइगर रिजर्व देश की बेहतरीन टाइगर रिजर्व में शुमार है। इसके नाम अब एक और रिकॉर्ड बना है।‌ रणथंभौर टाइगर रिजर्व देश की सबसे घनी टाइगर आबादी वाला टाइगर रिजर्व बन गया है। रणथंभौर की एक चौथाई आबादी शावकों की है।

 

  • भारत में सोने की कीमत ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। दुनियाभर के बाजार में जारी अस्थिरता और शेयर बाजार में जारी उठा-पटक के बाद कीमती धातुओं में निवेश बढ़ गया है। जिसकी वजह से स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जयपुर में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत जहां बढ़कर 90,300 पहुंच गई, वहीं चांदी भी 1900 रुपए महंगी हो गई।

 

  • पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के विभिन्न जिलों में अचानक बदलाव देखा गया। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 14 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं पिलानी में खेतों में सफेद चादर की तरह ओले बिछ गए। अब मौसम विभाग ने 16 मार्च तक कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

 

यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?