
फिलिस्तीन के बाद अब प्रियंका का बांग्लादेश वाला दांव, प्रियंका की ये कैसी पॉलिटिक्स
-
Anjali
- December 17, 2024
संसद के मौजूदा सत्र में राजनीति के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष जहां संविधान की 75वीं सालगिरह पर चर्चा करने में मशगूल हैं, वहीं, वायनाड से जीतकर पहली बार संसद पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा के नए अंदाज से सब हैरान हैं। कांग्रेस पार्टी जहां ईवीएम और संविधान का मुद्दा बना रही है, वहीं, प्रियंका गांधी शांति और एकजुटता पर बिना बोले संदेश दे रही है। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी सोमवर को संसद में 'फिलिस्तीन' वाला बैग लेकर पहुंची थीं। वहीं मंगलवार को प्रियंका गांधी बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने वाला बैग लेकर पहुंची हैं। प्रियंका एक साथ हिंदू-मुस्लिम दोनों की साधने की पॉलिटिक्स कर रही हैं।
प्रियंका के दोनों बैग की तस्वीर

फिलिस्तीन के मुद्दे पर घिरीं प्रियंका
प्रियंका गांधी सोमवार को जब फिलिस्तीन लिखा हैंड बैग लेकर संसद भवन पहुंची तो बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जमकर बवाल किया था। पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से तुष्टिकरण का बैग ढोता रहा है। चुनावों में कांग्रेंस की हार का कारण भी तुष्टीकरण का बैग ही है।’ प्रियंका गांधी संसद में ये बताना चाह रही हैं कि वह इजराइल के रवैये से खुश नहीं हैं। क्योंकि, बीते कई महीनों से इजराइली हमले में कई लोगों की जान गई है। इसलिए प्रियंका ने बैग पर लिखा था ‘फिलिस्तीन आजाद होगा’।
प्रियंका गांधी की पॉलिटिक्स किधर जा रही है?
प्रियंका ने अपने हैंड बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना था, जिसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। इसी साल जून में प्रियंका ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। वायनाड चुनाव जीतकर प्रियंका जब दिल्ली आई थी तो फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराजेग अबू जाजर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात कर जीत की बधाई दी थी।
एक साथ फिलीस्तीन और बांग्लादेश को साध ली
मंगलवार को प्रियंका ने बीजेपी सांसद संबित पात्रा के आरोपों को अपनै हैंडबैग पर बांग्लादेश लिखकर आकर दे दीं। संसद में भी वह बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे जुल्म पर भारत सरकार के रवैये पर सवाल की थी। प्रियंक गांधी ने साफ कहा था कि भारत को चाहिए कि बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को रोके।
कुलमिलाकर प्रियंका गांधी ने जहां सोमवार को फिलिस्तीन का समर्थन कर मुस्लिम वोट बैंक का साधा है। वहीं, मंगलवार को बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे जुल्म का विरोधकर ये बताने की कोशिश की है कि जहां पर जुल्म होता है वह खड़ी होंगी। चाहे वह पार्टी लाइन से बाहर ही क्यों नहीं जाना पड़े।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (895)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (249)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (392)
- खेल (259)
- धर्म - कर्म (425)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (502)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (44)
- राजस्थान (279)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (183)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (141)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (232)
- वीडियो (785)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..