Dark Mode
  • day 00 month 0000
PM मोदी ने रद्द किया रूस दौरा, 9 मई को विक्ट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

PM मोदी ने रद्द किया रूस दौरा, 9 मई को विक्ट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

PM मोदी रूस दौरा रद्द: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रूस का दौरा रद्द (Russia Visit) कर दिया है। वह अब 9 मई को मॉस्को (Moscow) में होने वाली विजय दिवस परेड (Victory Day Parade) में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने दी है। रूस ने मोदी के दौरे के रद्द होने की वजह साफ नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फैसला हाल ही में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद बदले हुए सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया है। PM मोदी रूस दौरा रद्द, इससे पहले भारत सरकार की ओर से यह पुष्टि हुई थी कि पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा था। यह परेड हर साल 9 मई को आयोजित होती है, जो रूस की जर्मनी पर जीत की याद में मनाई जाती है। इस साल परेड खास है क्योंकि यह द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ है। (PM मोदी रूस दौरा रद्द) इस परेड में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jingping) समेत दुनिया के कई बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में मोदी का इस कार्यक्रम में न जाना बड़ी बात मानी जा रही है। अभी भारत सरकार की ओर से इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल माना जा रहा है कि भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए यह अहम फैसला लिया है। इससे भारत-रूस रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा, इस पर नजर बनी हुई है। (PM मोदी रूस दौरा रद्द)

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?