Dark Mode
  • Wednesday 11 June 2025 10:53:52
भारत के सामने 4 दिन नहीं टिक सकता है पाकिस्तान, बाबा रामदेव बोले

भारत के सामने 4 दिन नहीं टिक सकता है पाकिस्तान, बाबा रामदेव बोले

बाबा रामदेव बोले अगला गुरुकुल पाकिस्तान के लाहौर और कराची में 

 

भारत के पहलगाम के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। पहलगाम अटैक के बाद बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को घेरा है। बाबा रामदेव ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। बाबा रामदेव ने दावा किया कि कराची और लाहौर में अगला गुरुकुल बनाएंगे।

 

बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। भारत की ताकत पर बाबा रामदेव ने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो सेना शक्ति के सामने पाकिस्तान 4 दिन भी भारत के सामने नहीं टिक पाएगा। पाकिस्तान के तो अंदर पहले से ही आपस में युद्ध चल रहा है। यही नहीं, बाबा रामदेव ने कड़े शब्दों में कहा कि अगले कुछ दिन में हमें कराची में गुरुकुल बनाना चाहिए और इसके बाद लाहौर का नंबर होगा।

 

रामदेव ने कहा पाक का अंत नज़दीक

 

बाबा रामदेव ने रविवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान अपने बयान में भारत-पाकिस्तान तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने आप ही टूट जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पख्तून, बलूचिस्तान के लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। इन जगहों पर पाकिस्तान PoK से भी खराब स्थिति है। पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है। युद्ध में वह चार दिन नहीं टिक सकता है। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में हमें कराची और इसके बाद लाहौर में गुरुकुल बनाना होगा।

 

पूरी दुनिया में बढ़ेगा सनातन प्रभाव

 

योग गुरु रामदेव ने सनातन धर्म को लेकर मीडिया में बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि जन्म से हो सकता है कि हम 100 करोड़ से अधिक हों और पूरी दुनिया में 150 करोड़ के करीब हों। सनातन के संस्कार और विचार में श्रद्धा रखने वाले केवल 300-400 करोड़ लोग ही हैं। आने वाले समय में यह संख्या 500 से अधिक होने वाली है। इस्लाम अपने अलग कारणों से एक्सपोज हो चुका है, ईसाई धर्म अपने अलग कारणों से एक्सपोज हो चुका है और अमेरिका टैरिफ वॉर के चलते अलग तरह से एक्सपोज हो चुका है।

 

PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट

 

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी पर कुछ आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में पीएम मोदी बदले के तरीके, लक्ष्य और समय का फैसला सेना पर छोड़ दिया है। भारत के त्रिदेव राफेल, सुखोई, जगुआर पाकिस्तान को निस्तेनाबूत करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के पास 57 लड़ाकू विमान है तो भारत के पास 80 से ज्यादा लड़ाकू विमान है। भारत पाकिस्तान से सैन्य ताकत में कहीं ज्यादा ताकतवर है। 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?