Dark Mode
  • day 00 month 0000
New Tiger Reserve : मध्यप्रदेश का रातापानी बना राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व, जानें क्या होगा फायदा

New Tiger Reserve : मध्यप्रदेश का रातापानी बना राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व, जानें क्या होगा फायदा

New Tiger Reserve : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगा रातापानी अभ्यारण्य (Ratapani Tiger Reserve) राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। राज्य की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने 2 दिसंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले रविवार को केंद्र सरकार ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क (Madhav National Park) को प्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित किया था। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने खुशी जाहिर की है।

 

सीएम मोहन यादव बोले- हमारी सरकार ने सुलझाया 16-17 साल से उलझा हुआ मामला

उन्होंने एक बयान में कहा कि रातापानी (Ratapani Tiger Reserve) पिछले 16-17 साल से एक मामले में उलझा हुआ था। हमारी सरकार ने इस मुद्दे को हल किया। रातापानी एक ऐसा रिजर्व है जो राज्य की राजधानी के नजदीक है। वहीं राज्य में 9वां टाइगर रिजर्व घोषित करने के लिए सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राज्य के लोगों को बधाई दी, वहीं राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का भी धन्यवाद दिया।

 

ये भी पढ़ें- Cheetah Corridor बनाने की कवायद शुरू, राजस्थान में दौड़ेगी चीता फैमिली

 

मध्यप्रदेश में अब 9 टाइगर रिजर्व, टाइगर स्टेट का मिला हुआ है दर्जा

बता दें मध्यप्रदेश में पहले से ही 8 टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve in MP) हैं। इनके नाम हैं- टाइगर रिजर्व कान्हा (Kanha Tiger Reserve), बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, नौरादेही। वहीं अब अब रातापानी और माधव नेशनल पार्क (Madhav National Park) के टाइगर रिजर्व बनने से ये संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा टाइगर पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे टाइगर स्टेट (Tiger State Madhya Pradesh) का दर्जा मिला हुआ है। वहीं साल 2022 की गणना के मुताबिक यहां 785 बाघ मौजूद हैं।

 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश को मिली 3 नए रेल प्रोजेक्ट की सौगात, सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को कहा 'Thank You'

 

वाइल्ड टूरिज्म बढ़ने से राज्य सरकार को मिलेगा राजस्व

गौरतलब है कि एडवेंचर टूरिज्म (Adventure Tourism) करने वाले लोग टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) की सैर करना पसंद करते हैं। वहीं रातापानी टाइगर रिजर्व (Ratapani Tiger Reserve) राजधानी भोपाल के पास भी स्थित है। ऐसे में यहां लोगों को आने में भी आसानी होगी। दूसरी तरफ वाइल्ड लाइफ टूरिज्म (Wild Life Tourism) बढ़ने से राज्य सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?