
Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या पर बन रहे कई विशेष संयोग, जानिए कब है स्नान का शुभ मुहूर्त, नाराज पितरों को इस विधि से करें प्रसन्न
-
Neha
- January 27, 2025
Mauni Amavasya 2025 : भारत में धर्म-संस्कृति (Indian Culture) के इतने रंग-रूप हैं, जिसकी वजह से 'सात वार और नौ त्यौहार' की कहावत आम लोगों में प्रचलित है। कहावत का आशय यही है कि भारतीय संस्कृति (Indian Festivals) में जितने दिन नहीं होते, उससे ज्यादा तो यहां व्रत-त्यौहार मनाए जाते हैं। यही वजह है कि हिंदू पंचांग के अनुसार रोजाना कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान होता ही रहता है। जनवरी माह के आखिर में भी एक ऐसा ही अवसर मौनी अमावस्या के रूप में आ रहा है। हिंदू धर्म-शास्त्रों (Hindu Dharma Shahtra) में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन स्नान (Sangam Bath) और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। तो आइए जानते हैं इस खास दिन की धार्मिक महत्ता और स्नान के शुभ मुहूर्त के बारे में।
ये भी पढ़ें- अनिल अंबानी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे गया, पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में अमृत स्नान का भी होगा आयोजन
सबसे पहले बात करते हैं मौनी अमावस्या कब है (when is mauni amavasya), इस बारे में। तो आपको बता दें कि हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार मौनी अमावस्या 28 जनवरी 2025 की शाम 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रही है और यह अगले दिन 29 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयात तिथि के अनुसार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान करना श्रेयस्कर रहेगा। वहीं इस दिन महाकुंभ के अंतर्गत अमृत स्नान (Mauni Amavasya Shubh Muhurt) का आयोजन भी होगा, जिसमें दुनिया के अलग-अलग कोनों से आए श्रद्धालु संगम में स्नान करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर संगम में स्नान करने से करोड़ों वर्षों के पापों का भी नाश होता है। इसके अलावा इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य करें और ब्राह्मण भोज का अपनी क्षमता के अनुसार आयोजन करें।

मौनी अमावस्या पर बन रहे कई शुभ संयोग
मान्यताओं के अनुसार, माघ माह की अमावस्या पर ऋषि मनु का जन्म हुआ था, इसलिए यह तिथि मौनी अमावस्या के नाम से जानी गई। इस दिन मौन व्रत रखने से जीवन में वाक् सिद्धि की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या (Shubh Sanyog) पर इस बार मकर राशि में एक साथ सूर्य, बुध और चंद्रमा विराजमान होकर त्रिवेणी योग बनाएंगे। इसी के साथ इन सभी पर गुरु की नवम दृष्टि भी रहने वाली है। इसी के साथ शुक्र का मीन राशि में होने से मालव्य राजयोग भी बना रहेगा। श्रवण नक्षत्र का संयोग भी रहने वाला है। शश राजयोग भी रहेगा। बुधादित्य राजयोग भी रहेगा।
ये भी पढ़ें- क्या आपके घर को लगी है किसी की 'बुरी नजर', जानिए कैसे दूर करें नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव
ये हैं मौनी अमावस्या पर स्नान और दान-पुण्य के शुभ मुहूर्त
- 29 जनवरी 2025 अमावस्या तिथि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर
- 29 जनवरी 2025 अमावस्या तिथि लाभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर
- अमृत चौघड़िया सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट पर
- शुभ चौघड़िया सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
29 जनवरी को सुबह अमावस्या तिथि के दिन स्नान का सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक का है। इस अवधि में स्नान दान करने से देवताओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त देवताओं का मुहूर्त है। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसका आपको अपार फल मिलेगा। वहीं अगर आपके पितृ आपसे नाराज हैं, या आप अपने पितृ की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आप कुछ जरूरी उपाय करें।

पितृ को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय
- अपने पूर्वजों की कृपा पाने के लिए वह मौनी अमावस्या के दिन पीले वस्त्र पहनकर पितरों का ध्यान करें। मान्यता है कि इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।
- इसके साथ ही अपने घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी मिलाकर छींटे लगाएं और घर की चौखट की साफ-सफाई करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है, इसलिए मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें।
मौनी अमावस्या के दिन पितृ तर्पण का भी विशेष महत्व माना गया है। साथ ही गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो सकें।
- मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें और इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- सूर्योदय के दौरान पिंडदान (Pind Dan) करना शुभ माना जाता है।
- इसके बाद चौकी पर अपने पूर्वज की तस्वीर रखें।
- गाय का गोबर, आटा, तिल और जौ आदि से पिंड बनाएं।
- इसे पितरों को अर्पित करें।
- अब इसे पवित्र नदी में बहा दें।
- पिंडदान के दौरान पितरों का ध्यान करें। इसके अलावा पितरों की शांति के लिए मंत्रों का जप करें।

ऐसे दूर करें पितृ दोष
वहीं अगर आप पितृ दोष (Pitra Dosh) का सामना कर रहे हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन पूजा के दौरान पूर्वजों को भोग लगाएं। पितृ मंत्र का जप करें। इसके अलावा महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक भी कर सकते हैं। अंत में अन्न और धन का दान करें। पितरों की शांति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष दूर होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
नाराज पितरों को शांत करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप
1. ॐ पितृ देवतायै नम:।
2. ॐ आगच्छन्तु में पितर एवं ग्रहन्तु जलान्जलिम’
3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।
4. ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।
5. ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च
नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..